फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   3.11 lakh stolen from cloth merchant's house

Unnao News: कपड़ा व्यापारी के घर 3.11 लाख की चोरी

Thu, 26 Sep 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
3.11 lakh stolen from cloth merchant's house
उन्नाव। न्यू इंद्रानगर मोहल्ले में कपड़ा व्यापारी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर पहुंचे चोरों ने अलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर 3.11 लाख रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के न्यू इंद्रानगर मोहल्ला निवासी राजेश कुमार तिवारी मूलत: बिहार थानाक्षेत्र के काशीखेड़ा गांव के रहने वाले हैं। वह कपड़ों के होजरी का काम करते हैं। एक महीने से वह शहर वाले घर में ताला बंद कर गांव गए थे। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है। वह घर आए तो देखा कमरों का भी ताला टूटा था। अलमारी और बक्सों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के मुताबिक चोर 11 हजार रुपये और करीब तीन लाख कीमत का जेवर पार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed