फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   31 made a great donor to donate blood

रक्तदान कर 31 बने महादानी

Fri, 02 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 02 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
31 made a great donor to donate blood

उन्नाव। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदान दिवस पर गुरुवार को जिला अस्पताल में लगे रक्तदान शिविर में 31 लोगों ने महादान किया। रक्तदान करने वालों में दंपति ने अपना योगदान देकर नजीर पेश की।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में सुबह डीएम सौम्या अग्रवाल ने रक्तदान शिविर को उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह एक पुनीत कार्य है। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। सीएमएस डॉ. एसपी चौधरी ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा दान किया गया रक्त चार लोगों की जान बचा सकता है। रक्तदान करने में कोई कमजोरी नहीं आती। 18 से 60 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने के 120 दिन में नए रक्त सेल तैयार हो जाते हैं।  सुबह 10 बजे से शुरू हुआ रक्तदान शिविर तीन बजे तक चला। इस दौरान 31 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


शिविर में समाजसेवी राजीव अवस्थी व उनकी पत्नी प्रज्ञा अवस्थी ने भी रक्तदान किया। प्रज्ञा अवस्थी ने बताया कि वह महिलाओं की सोच को बदलना चाहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में सामाजिक संगठन पब्लिक पावर के पदाधिकारियों ने भी रक्तदान किया। शिविर में जिला अस्पताल के डॉ. आलोक पांडेय, डॉ. आनंद स्वरूप, टेक्रीशियन अनिल, वसीम, शशी प्रभा, काउंसलर विनीता मिश्रा, हसनगंज सीएचसी से आए नीरज, अंसार, सुनील बबलू का योगदान सराहनीय रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed