फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   280 patients suffering from skin diseases were found in Arogya Mela

Unnao News: आरोग्य मेले में 280 मरीज त्वचा रोग से पीड़ित मिले

Sun, 03 Aug 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 03 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
280 patients suffering from skin diseases were found in Arogya Mela
फोटो नंबर-20- शहर के मोती नगर स्थित पीएचसी में मरीज देखते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन

- डॉक्टरों ने बारिश में भीगने की दिक्कत होने की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। रविवार को आयोजित मेले में त्वचा रोगियों की संख्या सबसे अधिक 280 रही। डॉक्टरों ने बताया कि बारिश में भीगने की वजह से ऐसी समस्या हो रही है। वहीं बुखार के 226 मरीज रहे। इसके अलावा 240 मरीजों को तंबाकू छोड़ने के लिए जागरूक किया गया।
जिले के सभी 48 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। बारिश की वजह से मरीजों की संख्या कम रही है। हालांकि त्वचा रोग से पीड़ित 280, बुखार के 266, सांस के 161, पेटदर्द के 252, शुगर के 98 सहित कुल 3130 मरीज पहुंचे। एक सप्ताह से अधिक बुखार वाले 51 मरीजों की मलेरिया जांच की गई। हालांकि रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

आरोग्य मेला के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ.हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि बारिश और इसके बाद धूप लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौसम में त्वचा के साथ संक्रामक बीमारियां तेजी से फैलती है। ऐसे में लोगों को घर का बना ताजा पौष्टिक भोजन व स्वच्छ पेयजल का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मेले में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की शिकायत मरीज कार्यालय आकर कर सकते हैं। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

--
पीएचसी में तैनात एलटी को दी विदाई
बांगरमऊ। क्षेत्र के ग्राम जगतनगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात लैब टेक्नीशियन शरद कुमार तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। डॉ. सुनील कुमार, राज्य कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष उमा निवास बाजपेई, डॉ. नीरजा दुबे, वीर सिंह, फारूक अहमद, पप्पू त्रिवेदी भी मौजूद रहे।

(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed