फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   272 died person and 152 apatra in samman nidhi

जांच में 27 गांव में 272 मृतक व 152 लाभार्थी अपात्र मिले

Sun, 29 May 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
272 died person and 152 apatra in samman nidhi
पुरवा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से अपात्रों को बाहर निकालने के लिए कृषि विभाग की टीम गांवों में सर्वे कर रही है। 27 गांवों में किसानों का भौतिक सत्यापन किया गया। इसमें 272 मृतक व 152 अपात्र मिले हैं। इसकी रिपोर्ट उप निदेशक को दी जा रही है।
विज्ञापन

विकास खंड में 102 गांवों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 27,188 किसान पंजीकृत हैं। कृषि विभाग की टीम गांवों में सर्वे कर रही है। जिसके तहत भूपतिपुर, कसरौर, मझिगवां सदकू, बहरौरा बुर्जग, असेहरु, फतेहगंज, बैजुवामऊ, उचगांवसानी, सरसों, भूलेमऊ, गदोरवा, अटवट, बरवट, पिजरा, चंदसेना में सर्वे किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा भिटौली, भाटमऊ, मुरैता नवीन, अढौंली, डेला, बसनोहा, छूलामऊ, सिजनी सोहरामऊ, तेवरिया, भदनांग, नवांव, रामाअमरापुर, मिर्जापुर सुम्हारी, नवांव में भी सर्वे किया गया। इन 27 गांवों में 8202 किसान प्रधानमंत्री सम्मान निधि से लाभान्वित हैं। इनमें 272 मृत व 152 अपात्र मिले हैं। मई से जून तक गांव-गांव कृषि विभाग की टीम भौतिक सत्यापन करेंगी। राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि 9495 किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed