फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   25 bigha crop from fire

आग से 25 बीघे की फसल राख

Thu, 06 Apr 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव Updated Thu, 06 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
25 bigha crop from fire
आग से फसल जलने के बाद काला पड़ा खेत। - फोटो : अमर उजाला
अचलगंज। थानाक्षेत्र की बदरका चौकी में पड़ने वाले सुपासी गांव में गुरुवार दोपहर तीन बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से किसानों की 25 बीघा गेहूं की फ सल जल गई।
विज्ञापन

दोपहर में खेतों में आग देखकर आसपास काम कर रहे किसानों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सुपासी सहित आसपास के मजरों के किसानों ने दौड़कर अपने-अपने ट्यूबवेल चलाकर आग पर नियंत्रण करने की कोशिश शुरू कर दी। ग्राम प्रधान शिवकुमार पहलवान ने चौकी और थाने को सूचना दी तो मौके पर थानाध्यक्ष मो. असरफ  भी पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड बुलाते हुए खुद भी सिपाहियों के साथ आग बुझाने की कोशिश में लगे। जब तक आग पर काबू पाया जाता 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों में जुगराज, जगरूप यादव, लल्लू पुत्र अर्जुन, मनोहर पासी और जगदीश को नुकसान उठाना पड़ा है। राजस्वकर्मी शिवशंकर ने बताया कि लगभग 26 बीघा गेहूं की फसल जली है। नुकसान का आंकलन करके रिपोर्ट भेजी जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से हादसों में दिनों दिन बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed