{"_id":"5bfd94d1bdec22418c7a7e45","slug":"21543345361-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद की शिकायत की जांच करेगी चार सदस्यीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद की शिकायत की जांच करेगी चार सदस्यीय टीम
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार संबंधी सांसद की शिकायत पर सीडीओ ने पीडी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित कर दी है। समिति से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
सांसद हरि साक्षी महाराज ने 22 अक्तूबर को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत और बीएसए को तुरंत निलंबित करने की मांग की थी।
बताया था कि बीएसए कार्यालय में एक शिक्षिका से रिश्वत लेने पर बाबू को विजिलेंस टीम ने रंगेहाथों दबोचा था। लिपिक ने मीडिया के सामने इस भ्रष्टाचार के लिए बीएसए को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं बताया था कि बीएसए नियम विरुद्ध करीब 350 शिक्षकों का स्थानांतरण व संबद्धीकरण कर चुके हैं। मुख्यमंत्री जनता दर्शन के प्रभारी अधिकारी आनंद मोहन ने डीएम को पत्र भेजकर शिकायत की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा था। डीएम ने मामले की जांच सीडीओ को सौंपी थी।
विज्ञापन
इसी शिकायत को संज्ञान में लेकर सीडीओ प्रेमरंजन सिंह ने जांच के लिए पीडी डीआरडीए जनार्दन सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गठित की है। टीम में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी व सहायक अभियंता लघु सिंचाई को भी शामिल किया गया है। सीडीओ ने बताया कि टीम को निर्देश दिए गए हैं कि वह एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट दें। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-सीडीओ ने पीडी की अध्यक्षता में गठित की समिति
-7 दिन मेें जांच रिपोर्ट देने के दिए आदेश