फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सम्मान निधि के लिए जमा होने वाले प्रपत्रों के नाम पर उगाही

सम्मान निधि के लिए जमा होने वाले प्रपत्रों के नाम पर उगाही

Tue, 12 Feb 2019 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
सम्मान निधि के लिए जमा होने वाले प्रपत्रों के नाम पर उगाही
अचलगंज। किसानों को मिलने वाली सम्मान निधि में प्रपत्र जमा करवाने के नाम पर क्षेत्रीय लेखपाल पर उगाही का आरोप लगा हड़हा के ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने इसकी मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सदर तहसील के परगना हड़हा गांव 6 सालों से चकबंदी में है। चकबंदी लेखपाल द्वारा तीन दिनों से किसानों के प्रपत्र जमा कराए जा रहे हैं। सोमवार को अजय निगम, इकबाल, रामस्वरूप व मेवालाल सहित आधा सैकड़ा किसानों ने आरोप लगाया कि तीन दिनों से एक प्राइवेट युवक को बैठाकर 100 रुपये नई खतौनी के निकलवाने के नाम पर लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रति प्रपत्र जमा करने के एवज में 50 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। जब चकबंदी लेखपाल को घेर कर वसूली पर विरोध जताया तो लेखपाल ने पैसे लेकर प्रपत्र जमा करने वाले से अपना पल्ला झाड़ लिया। इस पर किसानों ने अपने कागजात वापस ले लिए। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर इसकी शिकायत की है। एसडीएम सदर पूजा अगिभनहोत्री ने शिकायत मिलने पर जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed