फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   मवई ब्रम्हनान प्रधान के वितीय व प्रशासनिक अधिकार सीज

मवई ब्रम्हनान प्रधान के वितीय व प्रशासनिक अधिकार सीज

Wed, 01 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
मवई ब्रम्हनान प्रधान के वितीय व प्रशासनिक अधिकार सीज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। मियागंज विकासखंड की ग्राम पंचायत मवई ब्रम्हनान के ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए हैं। 2016 तक ग्राम समितियों का गठन न करने और कार्ययोजना में ओवरराइटिंग मिलने पर डीएम ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने पूरे मामले की अंतिम जांच परियोजना निदेशक डीआरडीए को सौंपी है। वहीं गांव में विकास व निर्माण कार्यों के लिए जल्द तीन सदस्यीय समिति गठित करने के आदेश दिए हैं।

गांव निवासी मनमोहन गौड़, सरोजनी व अरविंद कुमार ने वर्ष 2015 से लेकर 2017 तक जनसुनवाई पोर्टल पर कई बार शिकायत दर्ज कराई। बताया था कि गांव में 2016 तक ग्राम समितियों का गठन नहीं किया गया है। क्षेत्रीय विधायक बंबालाल दिवाकर ने भी इससे संबंधित शिकायत की थी। बाद में बीडीओ मियागंज ने भी डीपीआरओ को लिखित में गांव में समितियों का गठन न होने की जानकारी दी। डीपीआरओ ने सभी निर्वाचित सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी की। इसके बाद सचिव निर्मल कुमार मिश्रा ने बताया कि 2 मई 16 को समितियों का गठन किया गया था।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि 1 मई 2015 में ओवरराइटिंग करके उसे 2 मई 16 किया गया। 1 मई 2016 में प्रधान पद्मावती और सचिव के हस्ताक्षर के नीचे कोई तारीख अंकित नहीं थी। बाद में जांच करने पहुंचे एडीओ राजेश चौरसिया और अतुल अवस्थी ने जांच रिपोर्ट में बताया कि जो समितियों का गठन 2 मई 16 को दिखाया गया वह संदिग्ध है। इसमें प्रधान और सचिव की घोर लापरवाही मिली। मामले की जानकारी होने पर डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने प्रधान पद्मावती के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज करके पूरे मामले की अंतिम जांच के आदेश पीडी जनार्दन सिंह को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- तीन अगस्त 2016 तक समितियों का गठन न करने और कार्ययोजना में ओवरराइटिंग करने पर कार्रवाई
-डीएम ने अंतिम जांच परियोजना निदेशक डीआरडीए को सौंपी, जल्द तीन सदस्यीय समिति गठित करने के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed