फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   रहेगी या जाएगी ब्लाक प्रमुख की कुर्सी, फैसला आज

रहेगी या जाएगी ब्लाक प्रमुख की कुर्सी, फैसला आज

Fri, 22 Sep 2017 11:55 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
रहेगी या जाएगी ब्लाक प्रमुख की कुर्सी, फैसला आज
ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर फैसला आज
विज्ञापन


उन्नाव। असोहा विकासखंड में ब्लाक प्रमुख पद के लिए चल रही खींचतान पर आज तस्वीर साफ हो जाएगी। मौजूदा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद 77 क्षेत्र पंचायत सदस्य बैठक कर चर्चा करेंगे। जरूरत पर मतदान कराया जाएगा। शनिवार को होने वाली बैठक से पूर्व एसडीएम ने शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए।


प्रमुख पद पर एक माह से चल रहे घमासान पर निर्णय का समय आ गया है। मौजूदा ब्लाक प्रमुख राजकुमार रावत के भाग्य का फैसला आज होगा। क्षेत्र पंचायत की बैठक और निर्वाचन व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए शुक्रवार को एसडीएम प्रभुदयाल ने ब्लाक अधिकारियों के साथ घंटों पसीना बहाया।
विज्ञापन


एसडीएम ने तहसीलदार डीएल यादव, बीडीओ एके सक्सेना और एसओ महेशचंद्र के साथ बैठक कर निर्वाचन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


28 अगस्त को क्षेत्र पंचायत सदस्य विवेक विमल के नेतृत्व में 53 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ पत्र जिलाधिकारी को सौंपकर अविश्वास पेश किया गया था। इस पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ राजेंद्र यादव को जांच सौंपी थी। जांच के बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम पुरवा की अध्यक्षता में 23 सितंबर को क्षेत्र पंचायत की बैठक करने के आदेश दिए थे। बैठक में ही अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सत्ता बदलते ही शुरू हो गया था खेल
प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही ब्लाक प्रमुख राजकुमार रावत के खिलाफ असोहा के पूर्व प्रमुख अरविंद बाजपेई ने कोशिशें शुरू कर दी थीं। असोहा विकासखंड के 77 क्षेत्र पंचायत सदस्य आज प्रमुख के भाग्य का फैसला करेंगे।




परिसर से 200 मीटर तक बंद रहेंगी दुकानें
क्षेत्रीय प्रशासन ने ब्लाक परिसर के दोनों ओर 200 मीटर तक सभी दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ब्लाक परिसर से दो मीटर तक वाहनों का आवागमन भी नहीं हो सकेगा। प्रशासन ने यहां बैरीकेडिंग करा ली है। बैठक के दौरान हंगामा न हो, इसके लिए पीएसी के साथ कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। एसडीएम प्रभुदयाल ने बताया कि ब्लाक परिसर में क्षेत्र पंचायत सदस्य और निर्वाचन में लगे अधिकारी और कर्मचारी ही प्रवेश कर सकेंगे। बैठक के साथ मतदान प्रक्रिया की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।


- क्षेत्र पंचायत सदस्यों की आज होगी बैठक, एसडीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed