फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   2 died in amarnath no address

उन्नाव : अमरनाथ यात्रा हादसे में मृत श्रद्धालुओं में दो उन्नाव के भी

Sun, 17 Jul 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
2 died in amarnath no address
उन्नाव। अमरनाथ यात्रा में बादल फटने के दौरान जिले के भी दो लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में दो के उन्नाव के होने का पत्र श्रीनगर जिला प्रशासन ने डीएम को भेजा है। उनके परिजनों के बैंक खाते की जानकारी मांगी है लेकिन पत्र में सिर्फ उन्नाव लिखा होने से प्रशासन के सामने इनका पता तलाशने की चुनौती है।
विज्ञापन

आठ जुलाई को अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना हुई थी। हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। 15 जुलाई को श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट की ओर से स्थानीय प्रशासन को पत्र भेजा गया है। इसमें अमरनाथ हादसे में दो लोगों के मौत होने की जानकारी दी गई। पत्र में मृतकों के नाम राजकुमारी और अरविंद लिखे हैं लेकिन पते के नाम पर सिर्फ उन्नाव होने से इनका घर तलाशना मुश्किल है।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट ने मृतकों के परिजनों के बैंक खाते की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। इस पर एडीएम ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को पत्र भेजकर इस नाम के लोगों की खोज करके उनके परिजनों की जानकारी देने के आदेश दिए। शनिवार शाम तक मृतकों की जानकारी नहीं हो सकी। बिना पूरे पते के खोजबीन करना प्रशासन के लिए मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। एडीएम नरेंद्र सिंह ने बताया कि श्रीनगर के डीएम का पत्र प्राप्त हुआ है। पत्र में नाम तो दिए हैं लेकिन उनके पते के बारे में कोई जिक्र नहीं है। एडीएम ने बताया कि अमरनाथ यात्रा में किसी के लापता होने की भी जानकारी जनपद के किसी भी तहसील से नहीं मिली है। न ही किसी के परिजनों ने सूचना दी है। फिर भी प्रशासन श्रीनगर से आए पत्र में शामिल नामों की खोजबीन करा रहा है।
अरविंद नाम के चार लोगों ने कराया मेडिकल, राजकुमारी का नाम नहीं
अमरनाथ यात्रा से पहले जिला अस्पताल में रजिस्ट्रेशन, खून की जांच और सीएमओ कार्यालय से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाना जरूरी है। श्रीनगर जिला प्रशासन की ओर से भेजे गए नामों का जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में दर्ज नामों से मिलान किया गया तो राजकुमारी नाम की किसी भी महिला का मेडिकल न होने की बात सामने आई। जबकि अरविंद नाम के चार लोग दर्ज हैं।

आधार नंबर के जरिये उनके पते की जानकारी कर पहुंचा गया तो पता चला कि पूरानिफ्स पंसारी गांव निवासी अरविंद सुरक्षित हैं और अभी लद्दाख में घूम रहे हैं। पुरवा कस्बा के चेतरा मोहल्ला के अरविंद घर लौट आए हैं। मोहल्ला जगन्नाथगंज निवासी अरविंद भी दर्शन कर लौट आए हैं। जबकि चौथे अरविंद गुप्ता के घर का पता नहीं चल पा रहा है। कोतवाली पुलिस खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed