फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   2 died in accident

हादसों में दो की मौत

Tue, 22 Feb 2022 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
2 died in accident
उन्नाव। मौरावां और बारासगवर थानाक्षेत्र में हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगाें की मौत हो गई जबकि युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

रायबरेली के खीरो थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी सोनू यादव (24), साथी रामपुर गांव निवासी उमेश कुमार के साथ मधुबनखेड़ा सिसेंडी लखनऊ निवासी बहन के घर से लौट रहा था। रविवार रात मौरावां-गुरुबख्शगंज मार्ग पर अकोहरी गांव के पास मवेशी से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में सोनू की मौत हो गई। जबकि उमेश घायल हो गया। हेलमेट न लगा होने से सोनू के सिर में गंभीर चोट आई थी। मृतक की मां लीलादेवी बदहवास हैं। उमेश को कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया है।

उधर बीघापुर में बारासगवर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी किसान संतोष कुमार (49) रविवार को खेत की सिंचाई करने गया था। देर रात घर लौटते समय ऊंचगांव-लालकुआं मार्ग पर वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे पीएचसी बीघापुर पहुंचाया। जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पत्नी विनीता, बेटे अनुज, बेटी अंजली का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed