फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   जरदोजी उन्नाव नाम से देश विदेश में भेजे जाएंगे उत्पाद

जरदोजी उन्नाव नाम से देश विदेश में भेजे जाएंगे उत्पाद

Sun, 30 Dec 2018 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
जरदोजी उन्नाव नाम से देश विदेश में भेजे जाएंगे उत्पाद
उन्नाव। जिले के जरी-जरदोजी को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए जिला प्रशासन जरदोजी उन्नाव नाम से ब्रांड शुरु करने जा रहा है। इसका बाकायदा लोगो डिजाइन कराया जा रहा है। यह लोगो ही उन्नाव की जरदोजी की पहचान बनेगा।
विज्ञापन



केंद्र सरकार की एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत जिले के जरी-जरदोजी उत्पाद को चिह्नित किया गया है। सदर, कुरसठ, बारीथाना, मियागंज, आसीवन, हैदराबाद, मोहान, हसनगंज, सफ ीपुर आदि स्थानों में लगभग 10 से 15000 कारीगर कई पीढ़ियों से जरी-जरदोजी (साड़ियों में कढ़ाई का कार्य) का काम कर रहे हैं। यहां बने जरी परिधानों की कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, जयपुर, कोलकाता के साथ अरब देशों में भारी मांग है। जिला प्रशासन जरदोजी को अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास कर रहा है। डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने जरी जरदोजी के उत्पादों के लिए जरदोजी उन्नाव नाम से ब्रांड शुरू करने की घोषणा की। इसके बाद लोगो डिजाइन करने का काम शुरू किया गया। कई शिक्षकों को इस काम में लगाया गया है। स्कूली बच्चों की भी मदद ली जा रही है। लोगो फाइनल होने के बाद जिले के सभी जरदोजी उत्पाद जरदोजी उन्नाव नाम से देश-विदेश भेजे जाएंगे। इससे जिले की अलग पहचान बनेगी। मुख्य विकास अधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि लोगो से संबंधित कई डिजाइन आए हैं। इन्हें देखा जा रहा है। जो भी सही होगा उसे जिलाधिकारी फाइनल करेंगे। इसके बाद उसे ब्रांड के लोगो के रूप में प्रयोग किया जाने लगेगा।
विज्ञापन



-जिला प्रशासन पहचान के लिए तैयार करा रहा लोगो
-ओडीओपी में चयनित जरदोजी की पहचान बनेगा ब्रांड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed