फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   18 more corona infected with outpost incharge

चौकी इंचार्ज सहित 18 और कोरोना संक्रमित

Tue, 07 Jul 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
18 more corona infected with outpost incharge
शहर के काशीराम कालोनी में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मरीज को काविड़ अस्पताल ले जाते स्वास्थ्य ? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले में सोमवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में तैनात चौकी इंचार्ज समेत 18 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें से 16 की रिपोर्ट पीजीआई लखनऊ व दो की रिपोर्ट जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से हुई जांच से मिली है। संक्रमितों में दो शहर के, छह शुक्लागंज के व दस अन्य तहसील क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन

एसपी आवास में तैनात दरोगा सहित कई पुलिस कर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हो रही जांच में सोमवार को सदर कोतवाली की ललऊ खेड़ा चौकी इंचार्ज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, खांसी व बुखार होने पर जांच कराने जिला अस्पताल पहुंचे कांशीराम कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय युवक में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। वह शहर के आदर्श नगर मोहल्ला स्थित एक निजी पैथोलॉजी में काम करता है। कोविड प्रभारी डॉ. जेआर सिंह ने बताया कि युवक की पत्नी व दो बच्चों को सोहरामऊ स्थित सरस्वती मेडिकल कालेज में आइसोलेट कराया गया है। वहीं, ट्रूनेट मशीन से हुई जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज, जिला अस्पताल के दो डॉक्टर, एक लैब टेकभनीशियन सहित 9 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

बोले सीएमओ
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि दरोगा सहित दो लोग ट्रूनेट मशीन से हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को औरास कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले मेें अब तक 244 पॉजिटिव
जिले मेें अब तक 244 पॉजिटिव आए हैं। इसमें स्वस्थ होने पर 116 लोग डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। संक्रमितों में अब तक पांच लोगों की मौत हुई है। जबकि 123 का इलाज चल रहा है। संक्रमितों में 71 प्रवासी हैं।

48 घंटे बंद रहेगी पैथोलॉजी
एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मोहल्ला आदर्श नगर स्थित पैथोलॉजी को स्वास्थ्य विभाग ने 48 घंटे के लिए सील करा दिया है। एसीएमओ डॉ. जेआर सिंह ने बताया कि वहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही संचालन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed