{"_id":"5cd8721ebdec2207772534e8","slug":"161557688862-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटे किसानों को मिलेगी किसान सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटे किसानों को मिलेगी किसान सम्मान निधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिन किसानों को अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नहीं मिल पाई है उन्हें सरकार ने दोबारा मौका देने की तैयारी की है। चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही आवेदन की वेबसाइट फिर खोली जाएगी। नए आवेदनों के साथ पुराने रिजेक्ट फार्मों को भी शामिल करके उन्हें योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
एक फरवरी को पेश किए गए बजट में मोदी सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना शुरू की थी। इसके तहत 2 हेक्टेअर यानि अधिकतम आठ बीघे खेती वाले किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जाने हैं। हर चार माह में 2 हजार रुपये की किस्त किसान के खाते में भेजी जानी थी। पहले चरण में 1.64 लाख किसानों के खातों में 24 फरवरी को पहली किस्त के रुप में 2 हजार रुपये पहुंचाए गए थे। इसके बाद चुनावी आचार संहिता लागू होने से पहले तक फीड किए जा चुके 89404 किसानों के खातों में मार्च के दूसरे सप्ताह में पहली किस्त भेजने की कवायद शुरू की गई थी।
कृषि विभाग के मुताबिक, 253404 किसानों के खातों में पहली और दूसरी किस्त भेजी जा चुकी है। अब उन किसानों को भी लाभ दिया जाएगा जो पूर्व में वंचित रह गए थे। उपकृषि निदेशक डा. नंदकिशोर ने बताया कि 27 मई से साइट दुबारा खुलेगी। इस दौरान नए किसानों का आवेदन लिया जाएगा और सत्यापन कराकर विभागीय वेबसाइट पर एंट्री की जाएगी। वहीं पुराने रिजेक्ट आवेदनों को भी शामिल करके जो भी कमियां रही उसे दूर किया जाएगा। इसके बाद किसानों को पीएम किसान योजना की किस्तें उनके खातों में पहुंचाई जाएंगी। इसके लिए आदेश मिल चुका है।
विज्ञापन
- आवेदन के लिए 27 से फिर खुलेगी विभागीय वेबसाइट
- नए के साथ पुराने रिजेक्ट फार्मों को भी किया जाएगा शामिल