फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सरकार का सख्त रुख देख बड़ी संख्या में स्कूल लौटे शिक्षामित्र

सरकार का सख्त रुख देख बड़ी संख्या में स्कूल लौटे शिक्षामित्र

Sun, 17 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
सरकार का सख्त रुख देख बड़ी संख्या में स्कूल लौटे शिक्षामित्र
सरकार का सख्त रुख देख लौटने लगे शिक्षामित्र
विज्ञापन


उन्नाव। समायोजन रद्द होने के विरोध में शिक्षण कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन की राह पर निकले शिक्षामित्रों पर सीएम ने हाजिरी का अंकुश लगाया है। बीएसए से प्रतिदिन शिक्षामित्रों की हाजिरी का ब्योरा मांगा गया है। सरकार की सख्ती छठवें दिन ही असरदार हो गई। 2800 से अधिक अनुपस्थित चल रहे शिक्षामित्रों की संख्या शनिवार को घटकर 730 पर पहुंच गई। बड़ी तादाद में शिक्षामित्रों की स्कूल वापसी से अफसरों ने राहत महसूस की।


शिक्षामित्रों के लगातार स्कूल बहिष्कार से खफा सीएम योगी के निर्देश पर 9 सितंबर को निदेशक बेसिक शिक्षा डा. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने बीएसए को पत्र जारी कर शिक्षामित्रों की प्रतिदिन की हाजिरी तलब की थी। प्रभारी बीएसए नसरीम फारूकी ने सभी बीईओ की मदद से शिक्षामित्रों की हाजिरी का ब्योरा जुटाना शुरू किया।
विज्ञापन



12 सितंबर को पहले दिन शुरू हुई मानीटरिंग में जिले के 3462 शिक्षामित्रों में से 2839 अनुपस्थित मिले। 13 सिंतबर को 2805, 14 को 2857, 15 को 2355 वहीं 16 सितंबर शनिवार को 730 शिक्षामित्रों की अनुपस्थित बीएसए कार्यालय में दर्ज हुई। शिक्षामित्रों की हजारों से सैकड़ों में अनुपस्थित रिपोर्ट आने से अधिकारियों ने राहत महसूस की है। शिक्षामित्रों की स्कूल वापसी से अफसरों में शिक्षा व्यवस्था जल्द पटरी पर आने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रभारी बीएसए ने बताया कि सरकार की सख्ती का परिणाम सामने आया है। शनिवार को 3462 शिक्षामित्रों में से 730 बिना सूचना अनुपस्थित रहे। रिपोर्ट निदेशक कार्यालय को भेज दी गई है।

- शुक्रवार को 2355 शिक्षामित्र अनुपस्थित थे,शनिवार को संख्या रही 730, शिक्षामित्रों की वापसी से शैक्षिक माहौल सुधरने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed