फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   15 august celibrated

धूमधाम से मनाया 15 अगस्त

Wed, 17 Aug 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
15 august celibrated
उन्नाव। जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर ओर राष्ट्रीय ध्वज शान से फहराया गया। स्कूलों से प्रभात फेरियां और तिरंगा रैली निकाली गईं। विशाल शौर्य यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष गूंजता रहा। यात्रा में वीरों का गुणगान किया गया और मेरा भारत महान जैसे नारे लगाए गए।
विज्ञापन

जिला सत्र न्यायालय परिसर में जिला जज हरवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का ये पर्व हम सभी को नई शक्ति, नव उल्लास और नई प्रेरणा दे और हमारे आत्मविश्वास को मजबूत करे। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विराट श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। श्याम कुमारी सेठ बालिका विद्यालय की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। डीएम अपूर्वा दुबे ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर सलामी ली तथा शहीदों को नमन कर परिसर में पौधरोपण किया। यहां पर एडीएम नरेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विजेता मौजूद रहीं। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। यहां पर सराहनीय सेवा कार्यों के लिए आरक्षी खैरूल बशर, डायल 112 के दिलीप कुमार, अजीत कुमार मिश्रा, आशुतोष कुमार व पुष्पेंद्र कुमार आदि को सम्मानित किया गया। एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ सिटी आशुतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विशाल शौर्य यात्रा समिति की ओर से डीएसएन कॉलेज रोड स्थित गायत्री मंदिर से शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा आईबीपी, धवनरोड आदि होते हुए झंडेश्वर मंदिर पर आकर समाप्त हुई। यात्रा में भारत माता, नेताजी, चंद्रशेखर आजाद, लक्ष्मीबाई, शिवाजी की झांकियां शामिल हुईं। हिंदू युवा वाहिनी की तिरंगा बाइक रैली भी इसमें शामिल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में चंद्रप्रकाश गुप्ता, शालिनी श्रीवास्तव, अरुण चौहान, विनोद शर्मा, रेखा शुक्ला आदि शामिल रहे। वहीं नवाबगंज की सधीरा ग्राम पंचायत में भारतीय युवा मोर्चा संगठन ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। प्रधान पति सुजीत कुमार, धीरज सिंह, अजीत तिवारी, देवा सिंह, शुभम शुक्ला आदि मौजूद रहे। बीघापुर धानीखेड़ा स्थित सतगुरु महाविद्यालय के प्रबंधक राहुल सिंह के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। शुभारंभ एसडीएम बीघापुर दयाशंकर पाठक ने किया। लोगों ने घरों से तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा की।
उधर जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष शकुन सिंह ने ध्वजारोहण किया। महात्मा गांधी पुस्तकालय में कवि जय नारायण शुक्ल, अचल तिवारी, शशांक शेखर सिंह सनी एवं विनोद शर्मा राजा बाबू ने संबोधित किया। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ 15 अगस्त मनाया।
पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा, प्रवीण सिंह नूतन, जिला उपाध्यक्ष अनुराग अवस्थी आदि मौजूद रहे। सपा कार्यालय में निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव, इस्माइल खां, मंजीत यादव, सूरज सिंह, राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे। आईआईए सभागार में सहायक श्रमायुक्त डॉ. हरिश्चंद्र सिंह, चेयरमैन अरुण कुमार माहेश्वरी व जीएन मिश्र ने झंडा फहराया।

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक धर्मेंद्र द्विवेदी और उद्यमी कांति मोहन गुप्ता, राजेश गुप्ता, एमएनखान, खुर्शीद अहमद आदि उपस्थित रहे। लोकतांत्रिक सामाजिक मंच के अध्यक्ष ओमेंद्र लोधी पंकज के नेतृत्व में लोकनगर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। बीघापुर अमरपुर स्थित जनतांत्रिक पार्टी के कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेशचंद्र मिश्रा ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed