{"_id":"672e5d32fdaaa458ea06c754","slug":"13-e-buses-will-go-to-kumbh-mela-problems-of-passengers-will-increase-unnao-news-c-221-1-sknp1054-122353-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कुंभ मेले में जाएंगी 13 ई- बसें, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कुंभ मेले में जाएंगी 13 ई- बसें, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर से कानपुर तक संचालित 13 ई-बसें माघ मेले के लिए दिसंबर में ही प्रयागराज भेज दी जाएंगी। इस दौरान मात्र दो बसें ही बचेंगी। इससे यात्रियों को ढाई महीने तक परेशानी उठानी पड़ेगी।
उन्नाव से कानपुर के लिए रोजाना नौकरीपेशा, पढ़ाई, व्यापार आदि के लिए 3000 यात्री आवागमन करते हैं। इन यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए साल 2022 में 15 ई-बसें उन्नाव से कानपुर के लिए संचालित की गई हैं। 11 महीने इनका संचालन नियमित हुआ। इसके बाद बाद दिसंबर 2023 में यह बसें अयोध्या भेज दी गईं। इससे तीन महीने यात्रियों का सफर मुश्किल भरा रहा था।
मार्च के बाद ई-बसें लौटीं तो लोगों को राहत मिली। अब फिर परिवहन निगम द्वारा कुंभ को लेकर दिसंबर में इन बसों को प्रयागराज भेजने की तैयारी की जा रही है। कुंभ मेला संपन्न होने के करीब ढाई माह बाद बसें लौटने की संभावना है। इससे इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। डिपो के मुख्य संचालक बीवी सिंह ने बताया कि कुंभ मेले लिए बसें भेजने का परिवहन निगम ने निर्णय लिया है। बसें भेजने की सूची तैयार हो रही है।
विज्ञापन
--
यात्रियों की बात
पुरानी बाजार के ऋषभ श्रीवास्तव ने बताया कि उनका बेकरी काम है। इसलिए सामग्री लेने के लिए कानपुर आना-जाना होता है। ई- बसें बंद होने से काफी दिक्कत होगी।
--
हाकिमटोला के परवेज अहमद ने बताया कि ई- बस से व्यापार के सिलसिले में कानपुर आवागमन करते हैं। बसों का संचालन बंद होने से अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।