फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   12 complaints of land disputes reached the police station resolution day

Unnao News: थाना समाधान दिवस में पहुंचीं जमीन संबंधी विवादों की 12 शिकायतें

Sat, 28 Jun 2025 06:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 28 Jun 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
12 complaints of land disputes reached the police station resolution day
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम गौरांग राठी और एसपी दीपक भूकर ने जन शिकायतें सुनीं। सबसे अधिक शिकायतें जमीन विवाद से संबंधित रहीं। दोनों अधिकारियों ने 12 शिकायतें सुनीं और राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर जांच व समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सदर क्षेत्र निवासी अशोक गुप्ता ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी जमीन को तहसील प्रशासन ने दो चिह्नित कराई, लेकिन हर बार पड़ोसी उसे तोड़ देते हैं। डीएम ने कोतवाली प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन




वहीं, पूर्व सभासद सुशील कुमार ने नगर के वार्ड नंबर एक में जमीन पर हो रहे कब्जे की शिकायत की। चौकी इंचार्ज मुकुल दुबे को कब्जा रोकने और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम और एसपी ने पुलिस व राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर पहुंचकर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम हसनगंज प्रज्ञा पांडेय, तहसीलदार अविनाश चौधरी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आसीवन थाने में एसओ अजय कुमार सिंह व सफीपुर कोतवाली में नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव ने शिकायतें सुनीं। आसीवन में 17 में से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सफीपुर में छह, पुरवा में एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव व सीओ अजय कुमार सिंह ने 20 शिकायतों की सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed