{"_id":"59c409d84f1c1b35688b5ce4","slug":"111506019800-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ों में प्रेस कर रहे युवक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ों में प्रेस कर रहे युवक की करंट से मौत
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़े प्रेस कर रहे युवक की करंट से मौत
उन्नाव। मौरावां थानाक्षेत्र के केदारनाथ खेड़ा में कपड़ों पर प्रेस करते समय युवक करंट की चपेट में आया गया। हादसे के वक्त घर पर किसी के न होने से उसकी मौत हो गई। हादसे के कई घंटे बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
हिलौली के मजरे केदारनाथ खेड़ा निवासी भानू (20) पुत्र शंकर पाल घर पर ही टेलरिंग का काम करता था। गुरुवार सुबह वह कपड़ों पर प्रेस कर रहा था। प्रेस में करंट उतरने से वह चपेट में आ गया। हादसे के वक्त भानू के आसपास कोई मौजूद नहीं था। घर के सदस्य खेत पर गए हुए थे। करंट की चपेट में आने से भानू की मौत हो गई। पिता शंकर पाल घर पहुंचे, तब उन्होंने बेटे का शव देखा। भानू की मौत से वह सन्न रह गए।
देर शाम परिजनों ने गांव में ही भानू का अंतिम संस्कार कर दिया। मौरावां थाना अध्यक्ष अमित कुमार तोमर ने बताया कि उन्हें परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
- परिजनों ने पुलिस को नहीं दी घटना की सूचना, गांव में किया अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो