फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   11 people including women and railway personnel died in accidents

Unnao News: हादसों में महिला व रेलवे कर्मी सहित 11 लोगों की मौत

Fri, 10 Mar 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 10 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
11 people including women and railway personnel died in accidents
उन्नाव। अलग-अलग क्षेत्रों में हुए दस सड़क हादसों में एक महिला और रेलवे कर्मी सहित 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दंपती उसके तीन बच्चों सहित को स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसों का शिकार हुए बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

--
हादसा-1
उन्नाव रायबरेली मार्ग पर अचलगंज क्षेत्र के भैंसई गांव के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बिहार थानाक्षेत्र के कसौला गांव निवासी भागीरथ के पुत्र मनीष कुमार (24) और भैरमपुर गांव निवासी उसका साथी अंकेश (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कार चालक को जमकर पीट दिया। पुलिस ने घायलों को पहले अचलगंज सीएचसी फिर जिला अस्पताल भेजा। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस में चालक को हिरासत में लेने के साथ कार थाने में खड़ी कराई है। हादसे का शिकार हुए दोनों युवक लकड़ी के बेड व अलमारियों में पेंट करने का काम करते थे। मृतक मनीष तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां निर्मला और अन्य परिजन बेहाल है। वहीं अंकेश भी पांच भाइयों में सबसे छोटा था। कुछ साल पहले पति और अब बेटे की मौत से मां गंगा दुलारी और अन्य परिजन बेहाल हैं। मनीष कुमार के बड़े भाई रामकुमार की 28 फरवरी को शादी हुई थी। घर में खुशियों का माहौल था। शादी के बाद की अभी सभी रस्में पूरी हो भी न पाईं थी कि मनीष की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। मनीष और अंकेश जिगरी दोस्त थे। एक साथ दोनों काम करने जाते थे। बुधवार अंकेश, मनीष के साथ उसकी की बहन के घर जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

--
हादसा-2
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव चेतरा निवासी कृष्णा देवी (65) बेटे नवीन के साथ बाइक से शहर कोतवाली के गांव काजीखेड़ा निवासी बेटी की मौत होने पर होने वाले गगरी कार्यक्रम में शामिल होने बेटे नवीन के साथ बाइक से जा रही थी। पुरवा-उन्नाव मार्ग पर बिछिया सीएचसी के पास तेज रफ्तार बाइक मवेशी के टकराने से वह उछलकर कर सड़क पर गिर गई। सिर में चोट लगने से उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मां की मौत से बेटा सुरेंद्र और नवीन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हादसा-3
हरदोई-उन्नाव मार्ग पर नसिरापुर गांव के पास अज्ञात वाहन को टक्कर से बाइक सवार नेवल गांव निवासी विजय (32) की मौत हो गई जबकि पीछे बैठे हरदोई के मल्लावां के मोहल्ला कटरा निवासी उसका बहनोई संतोष (40) घायल हो गया। पुलिस दोनों को स्वास्थ्य केंद्र लाई। डॉक्टर ने विजय को मृत घोषित कर दिया। संतोष की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतक विजय चाट का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। पति की मौत से पत्नी शांति और मां विमला बेहाल हैं। तीन बच्चों में दो बेटी व एक बेटा है। मृतक संतोष खेती करता था। पति की मौत से पत्नी आशा देवी, बेटा अभिषेक, बेटी मीनाक्षी बेहाल है।
--
हादसा-4
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर बांगरमऊ कोतवाली के ब्लाक रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार लहरापुर के मजरा चिंगरपुरवा निवासी रामभोला (21) की मौत हो गई। जबकि उसका साथी धनपति (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई की मौत की सूचना पर पहुंचे बड़े भाई अनिल ने हंगामा शुरू कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद सिपाहियों से ही उल्टी सीधी बात करने लगा जिससे विवाद की स्थिति बढ़ गई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। घटनास्थल से लेकर स्वास्थ्य केंद्र तक करीब दो घंटे तक हंगामा चला। काफी प्रयास के बाद परिजन माने और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर घायल धनपति की हालत गंभीर देख उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बड़े भाई अनिल ने बताया छोटा भाई राम भोला दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलिंग में उसका हाथ बंटाता था। उसका अभी विवाह नहीं हुआ था। बेटी की मौत से मां लज्जावती, बहन खुशबू और पिता जैदूलाल बेहाल हैं। भाई का शव देख खुशबू बेहोश हो गई।
--
हादसा-5
तमोरिया बुजुर्ग-गौरियाकला मार्ग पर बेहटा मुजावर क्षेत्र के तमोरिया बुजुर्ग गांव मोड़ के निकट विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में कन्हई खेड़ा निवासी सौरेन्द्र पाल (23) की मौत हो गई। पीछे बैठा उसका साथी अंकित पाल (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने दाहिना पैर टूटा बता जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों ने उसे निजी अस्पताल भर्ती कराया है। उधर सौरेन्द्र की मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक सौरेन्द्र खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। बेटे की मौत से मां दर्शाना, भाई गोविंद, मोनू, बहन बबली और किरन बेहाल हैं।
--
हादसा-6
उन्नाव-लालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहुराजमऊ के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। घटना में बारासगवर क्षेत्र के अजईखेड़ा निवासी अनुज कुमार (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें बीघापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचाया। डॉ. पंकज पांडेय ने मृत घोषित कर दिया। हादसे का शिकार हुआ अनुज रेलवेकर्मी था और मौजूदा समय में भदोही जिले में कार्यरत था। पिता रामकुमार गांव में रहकर भी खेती कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। घटना के बाद से परिजन बेहाल हैं।
--
हादसा-7
पुरवा-उन्नाव मार्ग पर पुरवा कोतवाली के पावर हाउस के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित कार का पहिया फट जाने से वह अनियंत्रित होकर खंती में चली गई। घटना में सफीपुर कस्बा निवासी कार चालक रामप्रकाश मिश्रा (39), उनकी पत्नी जया (37), बेटी तृप्ति (14), अपर्णा (6) और वैदिक (3) घायल हो गए। पुलिस में घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पंहुचाया। जया की हालत गंभीर देख उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
--
हादसा-8
आसीवन क्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी दीपक (22) बुधवार को फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के महमूदपुर निवासी मौसेरे भाई सूबेदार की बाइक से होली मिलने जा रहा था। उन्नाव-संडीला मार्ग पर रसूलाबाद के पांचवां मील के पास सूबेदार ने बताया कि बाइक खड़ी करके लघुशंका करने लगा। दीपक बाइक पर बैठा था। पीछे से बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दीपक की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया। दीपक मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। या तीन भाइयों में छोटा था।
--
हादसा-9
लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर बंथर बाईपास के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बंथर निवासी रिंकू (35) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह एक कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करता था। मृतक छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। पति की मौत और पत्नी नीतू और अन्य परिजन बेहाल हैं।

--
हादसा-10
माखी क्षेत्र के नहर कोठी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार घटना में बाइक सवार बिरसिंहपुर निवासी अनमोल सविता (22) और पीछे बैठा नन्हके (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने अनमोल को मृत घोषित कर दिया। वहीं नन्हके की हालत गंभीर देख कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक बाल काटने का काम करता था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां सावित्री और अन्य परिजन बेहाल हैं। मृतक के बड़े भाई पंकज कुमार ने बताया कि वह पहले चार भाई थी। एक भाई ललित की एक साल पहले मार्ग दुर्घटना में मौत हो चुकी है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed