{"_id":"5efe2e068ebc3ea07017f40d","slug":"11-corona-infected-including-district-hospital-doctor-unnao-news-knp568946321","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के डॉक्टर समेत 11 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के डॉक्टर समेत 11 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
बिछिया के सिंघूपुर गांव में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद घरों को सैनिटाइज करते कर्मचारी।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला अस्पताल के चिकित्सक के साथ जिले में 11 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें सदर तहसील में शुक्लागंज के अलग-अलग मोहल्लों के 6 लोग, शहर के मोहल्ला एबीनगर में महिला, पीडीनगर में युवक व हसनगंज तहसील के ब्लॉक औरास के गांव गुलाबखेड़ा का युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसमें डॉक्टर को कानपुर के काशीराम कोविड एलटू अस्पताल में, शहर के माहिला व पुरुष सहित शुक्लागंज के 7 संक्रमितों को बिछिया कोविड एलवन अस्पाल व औरास निवासी संक्रमित युवक को वहीं के कोविड एलवन में भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल में तैनात 47 वर्षीय चिकित्सक की ट्रूनेट मशीन की जांच में रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। डॉक्टर को कानपुर के कांशीराम कोविड एलटू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के मोहल्ला एबीनगर निवासी 40 वर्षीय महिला की रिपोर्ट गुरुवार को कोरोना संक्रमित आई है। सात दिन पहले 43 वर्षीय पति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर उसे सोहरामऊ के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया था। शहर के पीडीनगर मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय युवक भी ट्रूनेट मशीन में कोरोना संक्रमित पाया गया। वहीं, शुक्लागंज के मोहल्ला ऋषिनगर में 4, मिश्रा कॉलोनी में 1, महेश मार्ग बस्ती निवासी 1 युवक और कंचन नगर मोहल्ला निवासी 1 युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
हसनगंज तहसील के ब्लॉक औरास के गांव गुलाबखेड़ा निवासी 30 वर्षीय युवक का लुधियाना में सैंपल हुआ था। रिपोर्ट आने से पहले ही वह पांच दिन पहले वह घर चला आया था। गुरुवार को आई रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाया गया। लुधियाना स्वास्थ्य विभाग से सीएमओ कार्यालय भेजी गई रिपोर्ट पर औरास स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने उसे औरास कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सीएमओ बोले
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में दस कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टर को कानपुर के कांशीराम कोविड एलटू अस्पताल, 8 को बिछिया कोविड एलवन व औरास निवासी युवक को वहीं सीएचसी में बने कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले में अब तक 193 पॉजिटिव
जिले मेें अब तक 193 पॉजिटिव आए हैं। इसमें स्वस्थ होने पर 102 लोग डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। संक्रमितों में अबतक 5 लोगों की मौत हुई है। जबकि 86 का इलाज चल रहा है। संक्रमितों में कुल 71 प्रवासी हैं।