फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   108 ambulance 'niche' not

108 एंबुलेंस में ‘आला’ तक नहीं

Sun, 01 Mar 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 01 Mar 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
108 ambulance 'niche' not
उन्नाव। मरीजों की सुविधा के लिए संचालित की गई 108 एंबुलेंस सेवा सिर्फ नाम की ही है। एंबुलेंस में जीवन रक्षक दवाओं का टोटा होने के साथ ही उपकरणों का भी अभाव है। इसके चलते मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसका खुलासा डीएम की ओर से कराई गई एंबुलेंसों की गोपनीय जांच में हुआ है।
विज्ञापन


मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने के लिए जिले में 108 एंबुलेंस स्वास्थ्य सेवा संचालित है। इन गाड़ियों में न तो दवाएं हैं और न ही आक्सीजन। ऐसे में मरीजों को सिर्फ गाड़ी में डालकर अस्पताल तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


इन एंबुलेंसों की स्थिति जानने के लिए डीएम सौम्या अग्रवाल ने इसकी गोपनीय जांच कराई है। इसमें पता चला है कि कई एंबुलेंसों में ऑक्सीजन, बीपी नापने वाली मशीन, आला, डिलीवरी किट व पैर टूटने के बाद बांधने वाला स्प्लेंट तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं पल्स चेक करने के लिए पल्स ऑक्सीजन मीटर खराब हैं। कई गाड़ियों से तो फर्स्ट एड बॉक्स ही गायब हैं। इस तरह की छोटी-छोटी लगभग पैंतालिस कमियां हैं जिनकी सूची बनाकर जांच अधिकारी ने डीएम को भेजी है।

18 में 13 एंबुलेंसों में कई सुविधाएं गायब
जिले में एक साल पहले 18 एंबुलेंस 108 समाजवादी स्वास्थ्य सेवा की भेजी गई थीं। इनमें तेरह में सुविधाओं का अभाव है। वहीं, पुरवा सीएचसी की एंबुलेंस भेजने के डेढ़ माह बाद ही जल गई थी। उसके बाद अब दोबारा कंपनी ने एंबुलेंस भेजी है। इन अठारह एंबुलेंस में


वर्जन
एंबुलेंस के नोडल अफसर डॉ. मनोज निगम ने भी स्वीकारा की एंबुलेंस में संसाधनों का अभाव है। डीएम के पास शासन की ओर से कोई अनुबंध का प्रस्ताव आया है। उसमें जों कमियां हैं उन्हें दूर कराने के लिए कहा गया है। इसी के तहत जांच कराई गई है। जांच अधिकारी ने रिपोर्ट भी डीएम को दी है। इस संबंध में सोमवार को बैठक भी बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed