फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   एसएनसीयू में नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप

एसएनसीयू में नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप

Tue, 12 Feb 2019 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
एसएनसीयू में नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में रविवार की शाम जन्म के तीन घंटे बाद नवजात बच्ची की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जिस वक्त बच्ची को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया था, उस समय स्टाफ फाउंडेशन डे का जश्न मना रहा था। उन्होंने जब इलाज की बात कही तो उसे जबरन रेफर किया जाने लगा। इस दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शहर के कांशीराम कालोनी निवासी शुभम ने रविवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी सपना गुप्ता को भर्ती कराया था। दोपहर एक बजे सपना ने बच्ची को जन्म दिया। हालत गंभीर होने पर बच्ची को एसएनसीयू वार्ड भेज दिया गया।
विज्ञापन


शुभम का आरोप है कि दो बजे एसएनसीयू स्टाफ में मौजूद डॉक्टर व स्टाफ फाउंडेशन डे के नाम पर पार्टी कर रहे थे। उसने जब इलाज की बात कही तो एक स्टाफ नर्स ने बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कह दी। शाम चार बजे ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस बीच डॉक्टर की ओर से परिजनों पर दबाव बनाया गया कि वह किसी से मामले की शिकायत न करें। उधर, सीएमएस डॉ. अंजू दुबे ने बताया कि बच्ची की मौत की जानकारी मिली थी। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएनसीयू में तैनात डॉ. अरविंद आनंद ने बताया कि जिस वक्त बच्ची को वार्ड में लाया गया था, उसकी हालत गंभीर थी। उसे कानपुर के लिए रेफर भी किया गया, लेकिन परिजन ले नहीं गए। इस दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पार्टी के नाम पर उन्होंने कहा कि सिर्फ केक काटा गया था।


वहीं, एसएनसीयू वार्ड में भर्ती होने वाले बच्चों के लिए डायपर व सेनेटाइजर परिजनों से बाहर से मंगवाए जा रहे हैं। रविवार को एक युवक ने इसकी शिकायत सीएमएस डॉ. अंजू दुबे से भी की थी। हालांकि बाद में मामले को दबा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed