{"_id":"68278de5fbd4f747ea02496c","slug":"10-days-ago-a-burnt-woman-was-killed-by-strangling-her-mouth-unnao-news-c-221-1-uno1001-131163-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 10 दिन पहले झुलसी महिला की मुंह दबाकर की गई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 10 दिन पहले झुलसी महिला की मुंह दबाकर की गई थी हत्या
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। 10 दिन पहले आग से झुलसी महिला की मुंह दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। खुद को फंसते देख आरोपी पति ने पोस्टमार्टम के बाद शुक्लागंज गंगाघाट पर अंतिम संस्कार भी कर दिया। कार्रवाई के लिए पुलिस को अब तहरीर का इंतजार है।
फतेहपुर चौरासी के गड़ाई गांव निवासी महिपाल की पत्नी अंजली (22) की गुरुवार को मौत हो गई थी। पति ने पुलिस को जलने से मौत की सूचना दी थी। देर शाम पैनल से हुए पोस्टमार्टम में मृतका के 10 दिन पहले जलने की पुष्टि हुई। साथ ही नाक, होठ, गले में चोट के निशान मिलने से मुंह दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। खुद को फंसता देख पति शव को घर नहीं ले गया और आनन-फानन शुक्लागंज गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया था।
14 जनवरी 2025 को महिपाल ने अंजली से प्रेम विवाह किया था। मृतका आजमगढ़ जिले के रानी सरांय की रहने वाली थी। पुलिस मायके वालों से संपर्क कर रही है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के पिता त्रिभुवन से संपर्क किया गया है। लेकिन कोई तहरीर लेकर नहीं आया है। अगर कोई आता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।