फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ?????? ??? ????? ???? ???

बारिश संग झमाझम बरसे वोट

Wed, 02 Dec 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 02 Dec 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
?????? ??? ????? ???? ???
बिछिया ब्लाक के दो बूथों पर छिटपुट मारपीट की घटनाओं के बीच दूसरेे चरण में 71 फीसदी मतदान हुआ। 74 प्रतिशत वोटिंग के साथ नवाबगंज के वोटर पहले नंबर पर रहे।
विज्ञापन




मतदान प्रतिशत के लिहाज से हिलौली के मतदाता सबसे पीछे रहे, यहां पर मात्र 66 प्रतिशत ही मतदान हुआ। प्रशासन व पुलिस की मुस्तैदी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दूसरे चरण का चुनाव अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन


 
मंगलवार को दूसरे चरण में नवाबगंज, असोहा, बिछिया व हिलौली की 249 प्रधान और 3129 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआती दौर में मतदान काफी सुस्त रहा। परिणाम यह रहा कि सुबह नौ बजे तक मात्र नौ प्रतिशत ही मतदान हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोपहर 12 बजे तक अधिकांश केंद्रों पर सन्नाटा नजर आया। दोपहर एक बजे के बाद केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन नजर आने लगीं। बिछिया ब्लाक के हुसैन नगर व डीह में फर्जी वोटिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। कोतवाल ने लाठियां पटककर भीड़ को भगाया। इसके बाद शांति से मतदान हुआ।



शाम 4.30 बजे केंद्र बंद कर दिए गए। इस दौरान जो वोटर अंदर थे, उनसे मतदान कराया गया। आखिर में सभी चारों ब्लाकों में 71 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 74 फीसदी वोट नवाबगंज ब्लाक में पड़े, जबकि सबसे कम हिलौली में 66 प्रतिशत ही वोटिंग हुई।




मतदान समाप्त होने के बाद कार्मिकों ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों की देखरेख में मतपेटियों को सील किया और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें स्ट्रांगरुम तक पहुंचाया। इसके बाद पेटियों को रुम में रखवाया गया। स्ट्रांग रूम के बाहर सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed