{"_id":"fdf983909ce4f1181fc70ea373e7ede9","slug":"ulema-criticism-salman-statement-on-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सलमान को दंगे का दर्द पता होता तो नहीं देते ऐसे बयान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सलमान को दंगे का दर्द पता होता तो नहीं देते ऐसे बयान'
ब्यूरो/देवबंद (सहारनपुर)
Updated Thu, 23 Jan 2014 08:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात दंगों के लिए नरेंद्र मोदी को माफी मांगने की जरूरत नहीं है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने यह बयान देकर उलेमा की नाराजगी मोल ले ली है।
विज्ञापन
विवादित बयान को लेकर बुधवार को देवबंदी उलेमा सलमान खान पर जमकर बरसे। उन्होंने साफ कहा कि यदि वह गुजरात दंगे का दर्द सहन करते तो ऐसा बयान नहीं देते।
नमो जपने के बाद सलमान बोले, राहुल गांधी की 'जय हो'
विज्ञापन
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को लेकर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने एक टीवी चैनल पर दिए गए बयान की नरेंद्र मोदी को माफी मांगने की जरूरत नहीं है पर दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती आरिफ कासमी ने कहा कि गुजरात दंगे में क्या सलमान खान या उन जैसे लोगों के परिवार में किसी का कोई जानी या माली नुकसान हुआ। अगर दंगे का दर्द सहा होता तो आज सलमान ऐसी बात न करते।
विज्ञापन
मुफ्ती आरिफ ने कहा कि सलमान खान केवल एक अभिनेता है न तो वह मुसलमानों के नुमाइंदे हैं और न ही वह उनके रहनुमा इसलिए उनके बयान की कोई हैसियत ही नहीं है।