{"_id":"696ce3e8-7bd5-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"two-minor-girls-raped-in-uttar-pradesh-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में हवस की शिकार होती बच्चियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में हवस की शिकार होती बच्चियां
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 21 Feb 2013 08:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ-साथ बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। हवस के भूखे भेड़िए अब पांच और छह साल की बच्चियों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। अलीगढ़ जिले में एक युवक ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया तो वहीं, हमीरपुर जिले में एक युवक ने छह साल की बच्ची से रेप किया। दोनों ही आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले के एक गांव में मंगलवार शाम को दो बहनें अपने घर के बाहर खेल रही थीं। देर शाम गांव का ही एक युवक वहां आया और बड़ी बेटी को दुकान से कोई चीज दिलाने के बहाने ले गया। आरोप है कि युवक ने बच्ची से दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी ने बच्ची के गले में रस्सी का फंदा लगाकर जान से मारने की कोशिश की। तभी उसकी मां बच्ची को तलाशते हुए उधर आई। बेटी की चीख सुनकर वह शोर मचाती हुई घटना स्थल की ओर दौड़ी। महिला को आता देख आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
बच्ची का पिता बुधवार को बेटी को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसएसआई सुरेश इटोरिया ने बताया कि रिपोर्ट में मंगल सिंह को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
हमीरपुर जिले के एक गांव में बुधवार शाम करीब 5 बजे दो लड़कियां खेत में गई थीं। एक लड़की पेड़ों से बेर तोड़ने लगी, जबकि दूसरी बेर बटोरने लगी। इसी दौरान गांव का युवक शिवसहाय सिंह वहां पहुंचा। वह एक लड़की को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया।
लड़की के चिल्लाने पर उसकी सहेली भागकर घर गई और घरवालों को सूचना दी। पीड़ित लड़की के परिजनों के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे। उसके पिता ने आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराया। उसके बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है।