{"_id":"79b9f826-b29e-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"two-minor-gangraped-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद में दो मासूम बच्चियों संग हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद में दो मासूम बच्चियों संग हैवानियत
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2013 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद शहर में एक युवक ने हैवानियत की हद पार कर दी। इंसानियत को शर्मसार करते हुए उसने चार साल की मासूम बच्ची से बदसलूकी की।
विज्ञापन
इतना ही नहीं हैवान ने ढाई साल की उसकी बहन पर भी हवस दिखाने की कोशिश की।
दरिन्दे की करतूत से मासूम बच्चियां जख्मी हो गईं। बच्चियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ का रहने वाला दिनेश (बदला हुआ नाम) अपने परिवार संग कीडगंज में किराये के मकान में रहता है। उसकी चार साल और ढाई साल की दो बेटियां हैं। वह मजदूरी कर परिवार चला रहा है।
विज्ञापन
बुधवार शाम पांच बजे दिनेश घर में नहीं था। उसकी पत्नी पानी भरने के लिए नीचे चली गई। इसी बीच मकान मालिक का तीस वर्षीय बेटा दोनों बच्चियों को खिलाते-खिलाते छत पर ले गया। छत पर पहुंच युवक हैवान बन गया।
उसने बच्चियों संग अश्लीलता शुरु कर दी। पहले चार साल की बच्ची को लहूलुहान किया फिर वह ढाई साल की बच्ची से बदसलूकी करने लगा। दोनों बच्चियां लहूलुहान होकर चीखने लगीं। मां दौड़ती हुई पहुंची तो बच्चियों की हालात देख चीख पड़ी।
ढाई साल की बच्ची के शरीर पर भी नृशंसता से दांत काटने के निशान थे। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी धक्का देकर निकल भागा। शोर सुन मुहल्ले के लोग पहुंच गए।
आसपास के लोग दोनों बच्चियों को लेकर कीडगंज थाने पहुंचे।
एसओ विनोद यादव ने तहरीर लेकर दोनों बच्चियों को अस्पताल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने छापामारी शुरु की।
रात में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। चार साल की मासूम की हालत गंभीर है।