फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two brothers misbehaving with a 15-year-old sister for four years

हैवानियत : 15 साल की सगी बहन से चार साल तक दुष्कर्म करते रहे दो भाई

Thu, 18 Oct 2018 03:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 18 Oct 2018 03:49 AM IST
विज्ञापन
Two brothers misbehaving with a 15-year-old sister for four years

मेरठ में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां दो भाईयों ने अपनी करतूत से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर ही कालिख पोत दी। दोनों भाई अपनी 15 साल की सगी बहन से तार साल तक दुष्कर्म करते रहे। किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में एसपी सिटी के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी के अनुसार इंटर की पढ़ाई करने वाली पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके दोनों बड़े भाई करीब चार साल से उसके साथ दुष्कर्म करते आ रहे थे। वह विरोध करती थी तो उसे तरह-तरह की धमकी देते थे। यहां तक धमकी देते थे कि यदि किसी को भी बताया तो जान से मार देंगे। पीड़िता के सिर से पिता का साया भी उठ चुका है। वह 
विज्ञापन


मजबूर होकर उत्पीड़न को सह रही थी पीड़िता
बुधवार को यह पीड़िता एक सामाजिक संस्था की पदाधिकारियों की मदद से एसपी सिटी रणविजय सिंह के कार्यालय पहुंची और अपने साथ घटी घटना के बारे में बताया। एसपी सिटी ने पहले इसे पारिवारिक मामला समझा। लेकिन पीड़िता ने अपना मोबाइल फोन एसपी सिटी को दिखाया तो उसमें आपत्तिजनक वीडियो क्लिप देखने के बाद दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सबूतों के आधार पर दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। एसपी सिटी ने कहा कि आगे कार्रवाई की जाएगी। दोनों आरोपियों को भी बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 



युवती के अपहरण का प्रयास 
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक युवक ने रिश्ता टूटने पर दो साथियों के साथ मिलकर युवती के अपहरण का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया। युवती के पिता ने तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता करीब एक साल पहले हरियाणा निवासी युवक से किया था। लेकिन किसी कारण से रिश्ता तोड़ दिया था। आरोप है कि बुधवार को आरोपी युवक ने उसकी बेटी को घर से जबरन ले जाने का प्रयास किया। भीड़ ने मौके से पकड़े एक आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। वहीं, इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed