फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   two bjp leaders not seen in mathura after bjp ticket to hema

हेमा के आते ही मैदान छोड़ गए सूरमा!

Mon, 07 Apr 2014 11:03 AM IST
हिमांशु त्रिपाठी/अमर उजाला, मथुरा
हिमांशु त्रिपाठी/अमर उजाला, मथुरा Updated Mon, 07 Apr 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
two bjp leaders not seen in mathura after bjp ticket to hema

हेमा मालिनी के मथुरा सीट पर ताल ठोकते ही भाजपा के दो सूरमा भी मैदान छोड़ गए। इनमें एक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के बेहद नजदीकी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरुण सिंह हैं तो दूसरे राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा। दोनों ने ही फिल्म स्टार हेमा मालिनी को भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाते ही मथुरा की सियासत से अपनी राहें अलग कर ली।

विज्ञापन


अरुण सिंह तो पिछले एक साल से लगातार जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे थे। काफी लोगों से संपर्क साध चुके थे। अब उनके एक साल के प्रयासों व संपर्कों का लाभ हेमा मालिनी को मिल सकता था, लेकिन वह जिले में नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


अरुण सिंह उड़ीसा भाजपा के सह प्रभारी भी हैं और बताया जा रहा है कि वह टिकट नहीं मिलने पर बुझे मन से वह उड़ीसा चले गए। इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उड़ीसा का प्रभारी होने के कारण मैं यहां के चुनावों में लगा हूं। यहां से चुनाव के बाद मथुरा में मेरी सक्रियता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां गायब हुए भाजपा के नेता?

two bjp leaders not seen in mathura after bjp ticket to hema

इसी तरह से मूल रूप से मथुरा से जुड़े राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा भी यहां सक्रिय हुए और पार्टी के कार्यक्रमों से लेकर सार्वजनिक समारोह में नजर आने लगे थे। लोगों से संपर्क साधना भी शुरू किया लेकिन वह भी अब मथुरा नजर नहीं आ रहे हैं।

दोनों के अनगिनत होर्डिंग्स भी जिले भर में लगे थे। होर्डिंग्स तो आचार संहिता के अनुपालन में प्रशासन ने खंभों से उतरवा दिया लेकिन टेंपो पर हाथ जोड़े पोस्टरों आज भी दोनों चिपके नजर आ रहे हैं। हेमामालिनी को मथुरा में मिल रहे समर्थन के बीच इनका अचानक गायब हो जाना पार्टी में चर्चाओं का विषय बना है।

भाजपा की कलह

two bjp leaders not seen in mathura after bjp ticket to hema
- हेमामालिनी का टिकट फाइनल होते ही बाकी कई दावेदार घर बैठ गए।
- हेमा की बैठक में पार्टी के दो नेताओं में मारपीट की नौबत।
- अगले दिन प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आकर लोगों को मनाया।
- नामांकन के दिन चुनाव कार्यालय के सामने दो कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed