{"_id":"3c6ba56a37e05e45320047ba80ee46b2","slug":"two-big-job-vaccancies-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में निकली दो बड़ी भर्तियां, 12000 से अधिक सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में निकली दो बड़ी भर्तियां, 12000 से अधिक सीटें
अविनाशी श्रीवास्तव/इलाहाबाद
Updated Sat, 19 Oct 2013 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रतियोगियों को दिवाली पर बड़ा तोहफा देने जा रहा है। आयोग इसी महीने दो बड़ी भर्तियों के लिए आवेदन मंगाने जा रहा है। इनके तहत 12 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
इनमें से साढ़े छह हजार से अधिक पद तो कृषि स्नातकों के लिए है। इन भर्तियों के लिए आयोग ने सूचना भी जारी कर दी है।
लोअर सबऑर्डिनेट के पदों के लिए 2009 के बाद भर्ती होने जा रही है। खास यह कि इस दौरान रिक्त हुए पदों को भी 2013 की भर्ती में शामिल कर लिया गया है।
बदले प्रारूप के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा आठ दिसंबर को होगी। इसके अलावा समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी पदों की भर्ती भी 2010 के बाद होगी। इनके लिए प्रारंभिक परीक्षा इसी महीने हुई।
विज्ञापन
इसी क्रम में आयोग ने अधीनस्थ कृषि सेवा वर्ग-3 के तहत 6628 प्राविधिक सहायकों की भर्ती की घोषणा की है। इनके लिए कृषि स्नातक आवेदन कर सकते हैं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा में एलोपैथिक चिकित्साधिकारी के 5251 पदों पर भर्ती की तैयारी है। इनमें से 12 पद बैकलॉग तथा 2371 पद विशेष चयन के तहत भरे जाएंगे। साथ में पालिका स्वास्थ्य सेवा में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के 128 पदों के लिए भी भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
इन सभी पदों के लिए 22 अक्तूबर को विज्ञापन निकाला जाएगा। उसी दिन से अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन ऑनलाइन होगा। बैंक में फीस जमा करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर है, जबकि आवेदन 21 नवंबर तक किया जा सकेगा।