{"_id":"2477f8ca-e5a9-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"twenty-injured-in-marriage-fracas","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बीयर ने कराया बवाल, पिटी बारात, 20 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बीयर ने कराया बवाल, पिटी बारात, 20 घायल
गढ़मुक्तेश्वर/ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2013 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सिंभावली के गांव रतूपुरा में मेरठ से आई बारात में शामिल युवकों को बीयर की मस्ती में डांस करना भारी पड़ गया।
विज्ञापन
एक वर्ग के युवक पर बीयर गिरने के बाद हुए हंगामे के बाद ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ाकर पीटा। मारपीट में दूल्हे के चाचा समेत बीस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और शादी की रस्म पूरी कराई। मेरठ के थाना इंचौली के गांव सिखैड़ा निवासी अशोक के बेटे मोहित की बारात शुक्रवार की सुबह गांव रतूपुरा में अमरपाल सिंह के घर आई थी।
विज्ञापन
चढ़त के दौरान युवकों ने बीयर हाथ में लेकर डांस करना शुरू किया। इस बीच चढ़त के देख रहे एक वर्ग के युवक पर बीयर गिर गई। जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया।
एसआई ने बताया कि फेरों की रस्म के बाद लड़की को विदा करा दिया और ग्रामीण और बारातियों में समझौते की वार्ता चल रही है। शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन