फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Top Five Political News: akhilesh yadav Attacks On yogi adityanath bjp, mayawati says sp cannot develop dalits congress priyanka gandhi attack on BJP

यूपी की आज की सियासी हलचल: अखिलेश का योगी पर तंज, बसपा बोलीं- सपा नहीं कर सकती दलितों का विकास, पढ़ें राजनीति से जुड़ी 5 बड़ी खबरें

Fri, 26 Nov 2021 07:42 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 26 Nov 2021 07:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी हलचलें तेज हो गईं हैं। शुक्रवार को अखिलेश यादव ने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने सपा पर निशाना साधा और कहा कि दलितों को समाजवादी पार्टी से सावधान रहने की दरकार है। 

विज्ञापन
Top Five Political News: akhilesh yadav Attacks On yogi adityanath bjp, mayawati says sp cannot develop dalits congress priyanka gandhi attack on BJP
Cm yogi Priyanka akhilesh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी हलचल तेज हो गई है। जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास के बाद सूबे में ज्यादातर राजनीतिक पार्टियां इसी के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादवा ने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि बाबा को लैपटॉप चलाना नहीं आता। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने दलितों को समाजवादी पार्टी से सावधान रहने की दरकार है। आज उत्तर प्रदेश की राजनीति में क्या-क्या हुआ सिलसिलेवार जानिए? 

विज्ञापन


1.अखिलेश ने सीएम योगी पर कसा तंज: 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादवा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि बाबा को लैपटॉप चलाना नहीं आता है। जेवर एयरपोर्ट हम बनवाते पर केंद्र ने अनुमति नहीं दी। उन्होंने साथ ही कहा कि यूपी सीएम को लैपटाप चलाना आता नहीं इसलिए टैबलेट दे रहे हैं। अखिलेश ने आगे कहा कि जेवर एयरपोर्ट का निर्माण हम करा देते लेकिन केंद्र ने प्रोजेक्ट को मंजूरी नहीं दी। लेकिन सपा की सरकार ने कभी केंद्र के प्रोजेक्ट को नहीं रोका है। हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया। इस बात की जानकारी आरटीआई से ली जा सकती है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया नहीं करा पा रही है, इसलिए जनता का ध्यान भटका रही है। नेताजी ने आजमगढ़ की हवाई-पट्टी का निर्माण कराया। आज महंगाई बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ें - अखिलेश ने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


2. मायावती बोलीं- सपा नहीं कर सकती दलितों का विकास 
बसपा प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा से सावधान रहने की जरूरत है। पार्टी दलितों का विकास नहीं कर सकती। संविधान दिवस के मौके पर बोलते हुए मायावती ने कहा कि देश में गरीबी बढ़ रही है और खासतौर से मध्यम व गरीब लोग बहुत दुखी हैं। केंद्र व राज्य सरकारों को इस पर ध्यान देना चाहिए।

पूरी खबर पढ़ें - मायावती ने और क्या कहा?

Top Five Political News: akhilesh yadav Attacks On yogi adityanath bjp, mayawati says sp cannot develop dalits congress priyanka gandhi attack on BJP
शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

3. प्रसपा सपा से गठबंधन के लिए तैयार
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि हमारा गठबंधन सपा के साथ हो और हम नेताजी (मुलायम सिंह) के सपनों को साकार करने के लिए मिलकर एक बार फिर सरकार बनाएं। बता दें कि पिछले माह प्रसपा मुखिया ने वृंदावन आकर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए थे और यहां से चुनावी रथ की शुरुआत की थी। 

पूरी खबर पढ़ें- शिवपाल यादव ने और क्या कहा

4. प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फाफामऊ के गोहरी गांव में पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। प्रियंका ने पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ करीब 40 मिनट तक बातचीत की। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यह बहुत दर्दनाक घटना है। इस परिस्थिति को देखकर को देखकर कांग्रेस कैसे चुप रह सकती है। आज संविधान दिवस है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस तरह के हादसे नहीं होने चाहिए। यदि हो रही है तो कार्रवाई होनी चाहिए। दलितों पर अत्याचार हो रहा है। संविधान दिवस मनाने का क्या मतलब है।

पूरी खबर पढ़ें-  प्रियंका गांधी ने और क्या कहा?

5.  आज से कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान का शुभारंभ
आज यानी शुक्रवार को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से घरेलू उड़ान का शुभारंभ हो गया। पहली फ्लाइट दिल्ली से आई। इसके बाद दूसरी फ्लाइट  कुशीनगर से दिल्ली रवाना हुई। इन फ्लाइटों से आने व जाने वाले यात्रियों का भारतीय परंपरा के मुताबिक स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 20 अक्तूबर को एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। यहां पूरी खबर पढ़ें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed