फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   akhilesh yadav said BJP agriculture law was a wrong decision and samajwadi party will win 400 assembly seats in azamgarh

यूपी: अखिलेश बोले- बाबा को लैपटॉप चलाना नहीं आता, जेवर एयरपोर्ट हम बनवाते पर केंद्र ने नहीं दी अनुमति

Fri, 26 Nov 2021 04:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 26 Nov 2021 04:24 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक वैवाहिक कार्यक्रम में आजमगढ़ जिला पहुंचे थे। जहां उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने साथ ही कहा कि यूपी सीएम को लैपटाप चलाना आता नहीं इसलिए टैबलेट दे रहे हैं।

विज्ञापन
akhilesh yadav said BJP agriculture law was a wrong decision and samajwadi party will win 400 assembly seats in azamgarh
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के घर वैवाहिक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आगमन हुआ। इस दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का तीनों कृषि कानूनों को लाना गलत फैसला था, इसलिए उन्हें वापस लेने का फैसला लिया। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज भाजपा विकास की बात कर रही है। जेवर एयरपोर्ट का निर्माण हम करा देते लेकिन केंद्र ने प्रोजेक्ट को मंजूरी नहीं दी। लेकिन सपा की सरकार ने कभी केंद्र के प्रोजेक्ट को नहीं रोका है। हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया। इस बात की जानकारी आरटीआई से ली जा सकती है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया नहीं करा पा रही है, इसलिए जनता का ध्यान भटका रही है। नेताजी ने आजमगढ़ की हवाई-पट्टी का निर्माण कराया। आज महंगाई बड़ा सवाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। बाबा को लैपटॉप चलाना नहीं आता है, इसलिए टैबलेट दे रहे हैं। लेकिन असली टैबलेट आज तक नहीं मिला। सपा लगातार छोटे दलों के साथ गठबंधन कर रही है। राष्ट्रीय लोक दल और अपना दल से गठबंधन हो चुका है। आगे भी प्रयास है कि सभी से छोटे दलों से गठबंधन जारी रहेगा।

चाचा शिवपाल यादव का भी पार्टी में पूरा सम्मान किया जाएगा। शिवपाल के भाजपा से मिलने के सवाल पर कहा कि कोई भी दल भाजपा से नहीं जुड़ना चाहता है। उन्होंने संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। इसलिए सभी को एकजुट होकर इस सरकार को हटाना होगा।

कृषि कानून भाजपा का गलत फैसला था। इसी कारण इसे वापस लिया। इसके बाद भी किसान भाजपा से जुड़ने वाले नहीं है। सपा ने दलितों को सम्मान करने का काम किया है। जो माहौल है। नोएडा में किसानों ने भाजपा के बड़े नेता को घेर लिया, शाहजहांपुर में सांसद को घेर लिया, आजमगढ़ में सांसद कूटे गए। भाजपा नौजवानों को रोजगार नहीं देना चाहती। भाजपा का झूठ पकड़ा इसलिए जनता इन्हें हटाएगी। सपा आने वाले चुनाव में 400 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed