{"_id":"a7e6968c-a6c8-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"took-home-woman-beaten-village-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बुलाकर उतारी ग्राम सचिव की 'आशिकी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बुलाकर उतारी ग्राम सचिव की 'आशिकी'
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
जागरुक महिलाओं ने अब खुद ही मनचलों को सबक सिखाना शुरू कर दिया है। छेड़छाड़ से दुखी महिला ने फोन कर आरोपी को घर बुलाया और पति के साथ मिलकर उसे जमकर पीटा। मामला, उत्तरप्रदेश के मुजफ्फनगर जनपद का है।
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी ट्रक चालक के घर शनिवार को ग्राम सचिव राशन कार्ड के लिए आईडी प्रूफ लेने गया था। ग्राम सचिव ने चालक की पत्नी के साथ छेड़खानी की और उसे अपना मोबाइल नंबर देकर संपर्क करने को कहा।
विज्ञापन
सोमवार रात घर लौटे पति को इस बारे में पता लगा तो वह आगबबूला हो गया। मंगलवार को वह अपने तीन-चार साथियों के साथ घर में छिपकर बैठ गया और पत्नी से फोन कराकर सचिव को घर बुला लिया। सचिव ने फिर से छेड़खानी की।
विज्ञापन
महिला ने उसकी हरकतों को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद चालक ने उसे दबोच लिया और कमरे में बंद कर धुनाई कर दी। सिर में वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।