फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   to avoid marriage to be kidnapped himself!

शादी से बचने के लिए कराया अपहरण!

Sat, 29 Mar 2014 10:15 AM IST
Updated Sat, 29 Mar 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
to avoid marriage to be kidnapped himself!

ऊर्जा निगम के लापता एसडीओ सचिन कुमार को डेढ़ माह बाद कोतवाली पुलिस ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि एसडीओ का अपहरण नहीं हुआ था।

विज्ञापन


शादी से बचने के लिए उसने अपने अपहरण का ड्रामा रचा। एसडीओ सचिन कुमार की 22 फरवरी की शादी थी। सचिन ने 18 फरवरी को अपनी शादी के लिए विभाग से अवकाश ले लिया और ऊर्जा निगम का एक कर्मचारी एसडीओ को गाड़ी से मेरठ छोड़कर आ गया। उसके बाद वह लापता हो गया। तलाश करने के बावजूद कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


एसडीओ के पिता सीपी सिंह ने कोतवाली पर अज्ञात लोगों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से ही पुलिस उसकी बरामदगी के प्रयास में लगी हुई थी। कोतवाली पुलिस को सचिन की औरंगाबाद में होने की सूचना मिली जिस पर पुलिस ने वहां जाकर उसे बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन ने बताया कि मेरठ से वह ट्रैक्सी से दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्सी में सवार दो युवकों ने नशीला पदार्थ दे दिया तभी से दिमागी संतुलन बिगड़ गया।

लड़की के घरवालों ने तोड़ दिया रिश्ता

to avoid marriage to be kidnapped himself!

वहीं, सीओ एनपी सिंह का कहना है कि एसडीओ का अपहरण नहीं हुआ था। उसने शादी से बचने के लिए यह ड्रामा रचा है। सीओ ने बताया कि सचिन सबसे पहले मेरठ गया। वहां से पल्लमपुरम, दिल्ली, कोलकाता, उसके बाद खड़कपुर अपने दोस्त विकास के पास गया। इसके बाद अपने दोस्त के साथ भुवनेश्वर, पुणे गया और वहां से अकेले उड़ीसा, चेन्नई और मुंबई गया।

सचिन का रिश्ता अमरोहा के बसपा नेता हेम सिंह की बेटी के साथ तय हुआ था। हेम सिंह ने बताया कि उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया है। अब सचिन से उनका कोई मतलब नहीं है। फिलहाल वह कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed