{"_id":"246bbeaa-e2e5-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"three-men-raped-woman-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बाप को बांधकर, बेटी की इज्जत लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बाप को बांधकर, बेटी की इज्जत लूटी
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
ईंट भट्ठे पर काम करने वाला एक मजदूर अपनी बाकी मजदूरी मांगने के लिए मालिक के घर गया था। उसे मजदूरी तो नहीं मिली, बल्कि उसकी जिंदगी तबाह हो गई।
विज्ञापन
मालिक के तीन भाइयों ने उसे और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर उसके सामने ही बेटी की आबरू लूट ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना मुजफ्फरनगर जिले की है।
विज्ञापन
तितावी क्षेत्र के पीड़ित परिवार ने सोमवार को एसपी सिटी राजकमल यादव से शिकायत की। उन्होंने बताया कि गांव के एक दबंग परिवार पर ईंट पथाई के 23 हजार रुपये बकाया थे। रविवार को पीड़ित युवती का पिता मजदूरी मांगने गया था। पैसे न मिलने पर उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन
इस पर रविवार रात को उस परिवार के तीन भाई घर में घुस आए। उन्होंने दंपत्ति के हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया और फिर उनकी आंखों के सामने ही उनकी बेटी की इज्जत को तार-तार कर दिया। उन्होंने घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
एसपी के निर्देश पर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी शर्मा के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच की जिम्मेदारी तितावी एसओ को सौंपी गई है।