फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   three love cases

3 लव स्टोरी: फरार, बलात्कार और फिर प्यार

Tue, 04 Jun 2013 07:36 PM IST
बुलंदशहर/ब्यूरो
बुलंदशहर/ब्यूरो Updated Tue, 04 Jun 2013 07:36 PM IST
विज्ञापन
three love cases

इस जगह पिछले कुछ दिनों में प्रेम-प्रसंग के कई मामले सामने आए हैं। किसी को प्यार की मंजिल मिल गई तो किसी को मौत को गले लगाना पड़ा।

विज्ञापन


कई प्रेमी युगल प्यार की मंजिल तक पहुंच गए हैं, लेकिन जीने के लिए वे आज भी संघर्ष कर रहे हैं। मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में तीन ऐसे मामले सामने आए जिन्होंने संघर्ष से प्यार को जीत तो दिला दी, लेकिन अपनी जान बचाने के लिए उन्हें अभी भी अफसरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

कोई हाईकोर्ट का आदेश लेकर घूम रहा है, तो कोई प्रार्थना पत्र लेकर भटक रहा है।

केस-एक

फरार, बलात्कार और फिर प्यार
छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती डेढ़ माह पहले घर से फरार हो गई थी। युवती के पिता ने एक युवक पर उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

युवती की बरामदगी के बाद उसे डाक्टरी के लिए भेजा गया। मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस को दिए गए बयानों के आधार पर पुलिस ने एफआईआर बलात्कार में बदल कर दी, लेकिन जब पीड़िता के कोर्ट में बयान कराए गए तो पूरा मामला ही उलट गया। युवती ने आरोपी को अपना पति बताते हुए कहा कि वह उससे प्यार करती है और स्वेच्छा से उसके साथ फरार हुई थी।
विज्ञापन


दोनों ने बाहर जाकर कोर्ट मैरिज भी कर ली है। युवती के बयान के आधार पर कोर्ट ने उसे उसके प्रेमी के सुपुर्द कर दिया। दोनों प्रेमी युगल अब एक साथ रह रहे हैं, लेकिन युवती के परिजनों ने उन्हें मौत का फरमान सुना दिया है। इस कारण उन्होंने पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस- दो

कोर्ट को स्वीकार पर खतरा है बरकरार

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव स्थित ननिहाल में छह माह पहले गजरौला से एक सवर्ण जाति की युवती आई थी। युवती को गांव के ही एक दलित युवक से प्रेम हो गया और दोनों घर से फरार हो गए।

प्रेमी युगल ने 14 मार्च 2013 को मेरठ में कोर्ट मैरिज कर ली और हाईकोर्ट की शरण में चले गए। हाईकोर्ट ने युवक-युवती को बालिग मानकर स्वेच्छा से रहने का आदेश दे दिया।

साथ ही एसएसपी बुलंदशहर को आदेश दिया कि प्रेमी युगल की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। अब प्रेमी युगल के रिश्तेदार उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। प्रेमी युगल ने अपनी जान की रक्षा की गुहार लगाई है।

केस- तीन
दुश्मन हैं हजार, सुरक्षा की गुहार
नगर की एक दलित बस्ती में रहने वाला प्रेमी युगल डेढ़ माह पहले घर छोड़कर फरार हो गया था। प्रेमी युगल ने आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया।

लड़की के घरवालों ने प्रेमी पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। दो सप्ताह पहले दोनों बुलंदशहर कोर्ट में बयान के लिए आए थे, लेकिन यहां उन्हें लड़की के परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने घेर लिया। प्रेमी तो जान बचाकर भाग गया, लेकिन प्रेमिका को परिजन अपने साथ ले गए।


बाद में प्रेमिका ने परिजनों को झांसा देकर कोर्ट में प्रेमी के पक्ष के बयान दे दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे प्रेमी के सुपुर्द कर दिया। अब दोनों दिल्ली में हैं। प्रेमी ने अमर उजाला को फोन कर बताया कि यहां भी उनके प्यार के दुश्मन उन पर हमले की फिराक में हैं। उधर लड़के के परिजन अभी तक डर के कारण घर से फरार हैं। वे अब कोर्ट से सुरक्षा की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed