फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   three employees of jal nigam face the heat for carelessness in namami gange 

नमामि गंगे परियोजना में लापरवाही का मामलाः तीन अधिकारियों पर गिरी गाज 

Thu, 11 Oct 2018 01:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Updated Thu, 11 Oct 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
three employees of jal nigam face the heat for carelessness in namami gange 
44
अतिमहत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल नमामि गंगे परियोजना में लापरवाही पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जल निगम के तीन अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। इनमें मुरादाबाद के मुख्य अभियंता राजीव शर्मा, आगरा जल निगम के जीएम कृष्ण गोपाल सिंह और वाराणसी के ट्रांस वरुणा प्रोजेक्ट से जुड़े अधिशासी अभियंता ज्ञानेन्द्र कुमार चौधरी शामिल हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने तीनों अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले मुख्यमंत्री ने नमामि गंगे परियोजनाओं परियोजना की समीक्षा की थी, जिसमें पाया गया कि मुरादाबाद में 2011 में शुरू परियोजना को 2014 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन पूरा नहीं होने पर इसकी समय सीमा मार्च-2018 तक बढ़ा दी गई थी। इसके बाद भी यह परियोजना जून तक पूरी नहीं हो पाई थी। इस पर मुख्यमंत्री बेहद खफा हुए थे और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इसी तरह इसी योजना के तहत आगरा में एसटीपी लगाने के लिए धन मंजूर किया गया था, लेकिन इस दिशा में अब तक काम नहीं किया गया। इसके लिए जिम्मेदार मानते हुए आगरा के जीएम को निलंबित किया गया है। जबकि वाराणसी में ट्रांस वरुणा क्षेत्र में सीवर कनेक्शन देने में हुई लापरवाही की गाज वहां केसंबंधित अधिशासी अभियंता पर गिरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें 50 हजार घरों को सीवर कनेक्शन से जोड़ना था, लेकिन इन्होंने अब तक मात्र 20 हजार ही घरों को जोड़ा जा सका है। वह भी तय मानक के मुताबिक नहीं हो सका। लिहाजा उन पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed