फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   three died in road accident

भीषण सड़क हादसे में 3 मरे, 12 घायल

Sun, 03 Aug 2014 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी धनौरा (अमरोहा)
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी धनौरा (अमरोहा) Updated Sun, 03 Aug 2014 01:46 AM IST
विज्ञापन
three died in road accident

यूपी में गजरौला-चांदपुर मार्ग पर शाम सवारियों से भरी तेज रफ्तार क्रूजर सामने से आ रहे एक वाहन की साइड लगने से पलट गई। क्रूजर वाहन चालक और एक महिला समेत तीन की मौत हो गई और बारह यात्री बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी होने पर मौके पहुंची पुलिस व लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। नाजुक घायलों को बाहर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


चांदपुर से गजरौला के बीच चलने वाली एक क्रूजर गाड़ी शनिवार की रात लगभग सात बजे गजरौला की ओर जा रही थी। तहसील से आगे क्रूजर वाहन की सामने से आ रहे एक वाहन से साइड लग गई। तेज रफ्तार क्रूजर वाहन सड़क पर पलट गया। वाहन पलटते ही चीख पुकार मच गई। आने जाने वाले वाहनों में सवार लोगों ने पुलिस को सूचना दी और क्रूजर से घायलों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को लेकर सरकारी अस्पताल लाई।
विज्ञापन


क्रूजर चालक अली वारिश पुत्र कलुवा (45) निवासी मुहल्ला सुभाष नगर धनौरा व एक अज्ञात को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उपचार के दौरान हिना (25) पत्नी लईक अहमद निवासी गढ़ी थाना कांठ की भी मौत हो गई। उसके नौ माह के बेटे असद को नाजुक हालत में बाहर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में बछरायूं के मुहल्ला बकाबाद निवासी संजीव पुत्र धर्मवीर, मो. साबिर व उसकी पत्नी शबाना निवासी नूरपुर जिला बिजनौर, हितेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी बास्टा, समरपाल पुत्र रामचंद्र निवासी गजरौला बस्ती, ज्ञानचंद निवासी धनौरा, रिजवान व उसकी पत्नी निवासी ऊमरी चौराहा, कमलजीत व उसकी पत्नी नीलम निवासी ग्राम हैबतपुर गौसाई गजरौला घायल हो गए। कई घायलों की हालत नाजुक देखते हुए बाहर रेफर कर दिया गया है। मामूली रूप से कई घायल अपने घरों को चले गए थे।

मदद को दौड़े लोग
मानवता अभी बाकी है। तेज रफ्तार क्रूजर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर घायलों की चीख पुकार मचने पर उधर से गुजर रहे वाहनों में सवार लोग बिना किसी जात पात व धर्म के घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। जब तक पुलिस मौके पर पहुची तब तक लोग घायलों को बाहर निकाल चुके थे। लोग घायलों को सांत्वना देने में जुटे हुए थे।

अस्पताल में मची अफरातफरी
घायलों के सरकारी अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल कर्मियों में भी अफरातफरी मच गई। आपातकालीन कक्ष में घायलों के उपचार के लिए बेड की कमी पड़ गई। एक बेड पर एक से अधिक घायलों को लिटाया गया। चिकित्सक व अन्य कर्मचारी घायलों की नाजुक देखते हुए जी जान से उनकी जान में बचाने में जुट गए थे। घायलों की कम संख्या को देखते हुए चिकित्सा उपकरण कम मालूम पड़ रहे थे। आसपास के घायलों के परिजन अपनों के बेहतर उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए थे। घायलों की अधिक संख्या को देखते हुए एंबुलेंस भी कम पड़ गई थी। लोग भी घायलों को सांत्वना देकर उनके परिजनों को फोन पर उनकी सलामती की जानकारी दे रहे थे।

मच गया कोहराम
अपनी आंखों के सामने अपनी बहन की मौत देखकर बछरायूं के मुहल्ला शेखजादगान निवासी असलम बदहवास हो गया। बहन की ससुराल से उसको लेकर लौट रहा असलम भी अपनी बहन हिना व उसके नौ माह के पुत्र असद के साथ क्रूजर में सवार था। बछरायूं से मात्र आधा किलोमीटर पहले ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसकी बहन भी हादसे का शिकार हो गई। चिकित्सकों के मृत घोषित करने पर असलम फूट फूट कर रोने लगा। वह कह रहा था कि वह अपने बहनोई लईक को क्या मुंह दिखाएगा। उसका भांजा असद भी जिंदगी व मौत के बीच झूल रहा है।


डायवर्जन के बाद ट्राला कैसे पहुंचा
कांवड़ियों के आवागमन के कारण चांदपुर-गजरौला मार्ग पर भारी वाहनों की नो एंट्री के बावजूद ट्राला आखिरकार कैसे रोड पर आ गया। पुलिस ने सवेरे से ही भारी वाहनों को डायवर्ट करना शुरू कर दिया था। क्रूजर में सवार मो. शमशाद निवासी बछरायूं ने बताया कि सामने से आ रहे एक बड़े वाहन की साइड लगने के बाद क्रूजर पलट गई। इस वजह से ही हादसा हुआ। सवाल आखिरकार यह है कि जिस भारी वाहन से क्रूजर को साइड लगी वह रोड पर कैसे आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed