{"_id":"a928d322-741c-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"thirty-girl-students-injured-in-stampede-during-kanya-vidya-dhan-counseling","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या विद्या धन काउंसलिंग में भगदड़, 30 छात्राएं घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या विद्या धन काउंसलिंग में भगदड़, 30 छात्राएं घायल
आगरा/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 11 Feb 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार का दिन यूपी सरकार और लोगों के लिए काफी बुरा रहा। एक ओर मौनी अमावस्या के दिन इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ ने सरकार की नाकाफी इंतजामों की पोल खोल दी तो वहीं आगरा में कन्या विद्या धन काउंसलिंग के दौरान भगदड़ में कई छात्राएं बेहोश हो गईं। दरअसल काउंसलिंग के दौरान भारी संख्या में छात्राएं जुटी थीं लेकिन इनके लिए ना तो वहां पर्याप्त सुविधाएं मौजूद थीं, ना ही प्रशासन की तैयारी पूरी थी।
विज्ञापन
अव्यवस्था से भड़के अभिभावकों ने डीआईओएस को पीट दिया। उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इससे मची भगदड़ में करीब 30 छात्राएं घायल हो गईं। गंभीर हालत पर कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कालेज में भी तोड़फोड़ हुई। छात्राओं ने घंटों एमजी रोड जाम कर रखा। यहां भी आलम यह कि डीएम समेत कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
काउंसलिंग में विद्याधन के लिए आवेदन के साथ 33,600 रुपये तक का आय प्रमाणपत्र जमा करने वाली छात्राएं रविवार दोपहर एक बजे बुलाई गई थीं। सभी को इंटरमीडिएट मार्कशीट, आय प्रमाणपत्र के साथ बैंक पास बुक लेकर आना था। यहां प्रमाणपत्रों का मिलान कर एकाउंट नंबर दर्ज किया जाना था, ताकि राशि सीधे खाते में भेजी जा सके।
विज्ञापन
लेकिन छात्राएं सुबह नौ बजे से ही जुटने लगीं। वे भी आ गईं जिन्हें नहीं बुलाया गया था। दोपहर 12 बजे तक यह संख्या छह हजार पार कर गई। भारी भीड़ से शिक्षा विभाग की व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। काउंटरों पर मारामारी मची तो कई छात्राएं गश खाकर गिर पड़ीं।
स्थिति बिगड़ता देख जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने काउंसलिंग स्थगित कर छात्राओं को घर जाने को कहा तो हंगामा हो गया। छात्राओं ने प्राचार्य कक्ष में तोड़फोड़ कर शुरू कर दी। डीआईओएस समझाने गए तो छात्राओं के साथ आए अभिभावकों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उन्हें बचाने को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया तो भगदड़ मच गई।
छात्राओं के घायल होने से अभिभावकों का गुस्सा बढ़ा। वे और बाकी छात्राएं एमजी रोड पहुंचीं और जाम लगा दिया। वहां उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। चार घंटे तक हंगामा चला। पुलिस बमुश्किल जाम खुलवा सकी।