फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   thirteen year old girl raped in chandauli district

उत्तर प्रदेश में 13 साल की लड़की से गैंगरेप

Thu, 17 Jan 2013 08:44 AM IST
धानापुर (चंदौली)/ब्यूरो
धानापुर (चंदौली)/ब्यूरो Updated Thu, 17 Jan 2013 08:44 AM IST
विज्ञापन
thirteen year old girl raped in chandauli district

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में 13 साल की एक लड़की से गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता की हालात गंभीर बनी हुई है। उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


चंदौली जिले के एक गांव में 13 वर्षीय लड़की अपने खेत में साग काट रही थी। तभी दो युवक वहां पहुंचे और उसे एक सुनसान जगह पर उठा ले गए। फिर उससे बलात्कार किया। लड़की के शोर मचाने पर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दोनों युवक वहां से फरार हो गए। खून से लथपथ बच्ची को देखकर लोग उसे थाने ले गए।    
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सकलडीहा राधेश्याम भी थाने पहुंचे। पीड़िता की मां की तहरीर पर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उसके बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण मोहन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता के परिजनों से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed