हेमामालिनी पर तीसरी एफआईआर दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी पर आचार संहिता के उल्लंघन का एक और मामला दर्ज किया गया है। हेमा मालिनी सहित तीन लोगों के खिलाफ गांव जरारा में मंदिर परिसर में झंडा और लाउडस्पीकर लगाकर सभा संबोधित करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मथुरा लोकसभा प्रत्याशी एक सप्ताह पूर्व गांव बेरा में चुनाव प्रचार करने गई थीं। गांव में सभा करने के लिए आयोजक रघुवीर सिंह ने अनुमति ली थी। गांव में भ्रमण के दौरान उनका काफिला एक मंदिर पर रुका। यहां पार्टी का झंडा और लाउडस्पीकर लगा दिया गया और 20 मिनट तक हेमा मालिनी ने सभा को संबोधित किया।
धार्मिक स्थल पर सभा संबोधित करने को बनाया आधार
पूरे मामले की चुनाव आयोग टीम ने वीडियोग्राफी की। गत दिनों पूरे वीडियोग्राफी अधिकारियों ने देखी और मामले की जांच कराई गई। जांच प्रभारी निगरानी टीम के वीडीओ विनोद कुमार ने की।
धार्मिक स्थल पर सभा संबोधित करने को आधार बनाते हुए विनोद कुमार ने हेमा मालिनी, आयोजक रघुवीर प्रसाद और संयोजक राजेश चौधरी के खिलाफ सुरीर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें कि आचार संहिता के उल्लंघन पर अब तक हेमा मालिनी पर तीन एफआईआर हो चुकी है।