फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   the drama of women in the meeting of AAP

AAP की बैठक में महिलाओं का हंगामा

Thu, 27 Mar 2014 11:14 PM IST
Updated Thu, 27 Mar 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
the drama of women in the meeting of AAP

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह की बैठक और पत्रकार वार्ता में बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा हुआ। चुनावी तैयारियों का जायजा लेने संजय सिंह इलाहाबाद पहुंचे थे।

विज्ञापन


पार्टी की बैठक के बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंची दो महिला कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त हंगामा किया।
विज्ञापन


महिला कार्यकर्ता नाज फातिमा खान और श्रद्धा शुक्ला ने संजय सिंह से सवाल किया कि पार्टी आलाकमान ने लोकसभा चुनाव में कितने प्रतिशत अल्पसंख्यकों को टिकट दिया है? यह भी कि पार्टी के पास मतदाताओं के लिए क्या नीतियां हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों महिला कार्यकर्ताओं ने फूलपुर प्रत्याशी शिमलाश्री को टिकट दिए जाने पर भी सवालिया निशान उठाए। कहा कि टिकट देने में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से रायशुमारी नहीं की गई। महिलाएं लगातार आरोप लगाती रहीं। फजीहत होती देख वहां मौजूद पार्टी से जुड़े कुछ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को जैसे तैसे समझा बुझाकर बाहर किया।

भेदभाव का आरोप

the drama of women in the meeting of AAP

महिलाओं ने बाहर भी हंगामा किया। दोनों महिला कार्यकर्ताओं ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं पर महिलाओं की उपेक्षा और भेदभाव बरतने का आरोप लगाया।

महिला कार्यकर्ताओं ने अभद्रता का भी आरोप लगाया। कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह की मौजूदगी में अपमान हुआ और वह चुपचाप सब कुछ देखते रहे। महिलाओं के साथ बाहर मौजूद कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह के खिलाफ नारेबाजी भी की।

पत्रकारवार्ता समाप्त होने के बाद जब संजय सिंह बाहर निकले तो उन्हें एक बार फिर महिलाओं और कुछ कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। मीडियाकर्मियों ने जब संजय सिंह से महिला के विरोध के बारे में पूछा तो उनके साथ मौजूद पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने दोनों महिला कार्यकर्ताओं को भाजपा का एजेंट करार दिया। शोर शराबे के बीच संजय सिंह पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ गाड़ी में सवार होकर निकल गए।

नाज फातिमा खान का आरोप है कि उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अल्पसंख्यकों के मुद्दे उठाए। सवालों का जबाब देने के बजाए उल्टे उन्हें अपमानित कर बाहर निकाल दिया गया।

नाराज नाज ने आरोप लगाया कि यदि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता भाजपा के एजेंट है तो पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल आईएसआई एजेंट हैं, यदि पार्टी की यहीं नीतियां रही तो लोकसभा चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। इस संदर्भ में फोन पर बातचीत में संजय सिंह ने कहा कि यह पार्टी स्तर का विरोध न होकर महज दो महिलाओं का विरोध है जो संभवत: टिकट न मिलने से नाराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed