फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   tet syllabus will online

यूपी: ऑनलाइन होगा TET का सेलेबस

Tue, 17 Dec 2013 08:18 AM IST
सुरभि गुप्ता/ इलाहाबाद
सुरभि गुप्ता/ इलाहाबाद Updated Tue, 17 Dec 2013 08:18 AM IST
विज्ञापन
tet syllabus will online

फरवरी में प्रस्तावित यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा-2013 की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। टीईटी सेलेबस के लिए अब उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए पहली बार टीईटी का सेलेबस ऑनलाइन करने की तैयारी है। चार स्तर पर होने वाली टीईटी के सभी विषयों का पाठ्यक्रम ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन


सचिव परीक्षा नियामक कार्यालय इसकी कोशिशों में जुटा है। बताया गया कि फिलहाल यह तय नहीं हो सका है कि किस वेबसाइट पर इसे अपलोड किया जाए। शासन स्तर पर यह तय होने के बाद जल्द ही अभ्यर्थियों को सेलेबस मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 से लेकर अब तक टीईटी दो बार कराई जा चुकी है लेकिन पिछली परीक्षा में जितना खराब परिणाम रहा, उसने सभी को परेशान किया। परीक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर अनिश्चितता के कारण अभ्यर्थियों को यह साफ नहीं होता था कि उन्हें क्या पढ़ना है। बाजार में उपलब्ध टीईटी की किताबों से भ्रम भी फैलता था।

अभ्यर्थियों को अभी तक यही जानकारी होती थी कि प्राथमिक का पाठ्यक्रम कक्षा पांच और उच्च प्राथमिक स्तर का कक्षा आठ तक का होगा, मगर उसका लिंकेज इंटरमीडिएट स्तर का होगा।

वेबसाइट पर जो सूचना दी जाती थी उसमें सिर्फ परीक्षा के स्तर और अंकों के साथ पेपर का जिक्र होता होता था। ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी करने में काफी परेशानी होती थी। अब टीईटी के सभी स्तरों के सेलेबस को विषय और उसके महत्वपूर्ण बिंदुओं के साथ वेबसाइट पर डाला जाएगा जिससे अभ्यर्थियों को यह शिकायत न रहे कि परीक्षा में सेलेबस से बाहर के प्रश्न पूछे गए। फरवरी में होने वाली टीईटी में इस बार निबंध को हटा दिया गया है। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय पूछे जाएंगे।

नीना श्रीवास्तव, सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के मुताबिक ‘अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यह पहल की गई है। टीईटी के लिए जो वेबसाइट तय की जाएगी, उसी में पाठ्यक्रम अपलोड कर दिया जाएगा।’


प्राइमरी स्तर
बाल विकास, भाषा-1 हिंदी, भाषा-2 संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू, पर्यावरण अध्ययन, उर्दू

उच्च प्राथमिक स्तर
बाल विकास, भाषा-1 हिंदी, भाषा -2 संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू, 4-ए में विज्ञान और गणित और 4-बी में सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र) एवं अन्य विषय। अन्य विषय में कृषि, काष्ठ कला, संगीत समेत कुछ और विषय शामिल हैं। इसके अलावा भाषा के पेपर अलग होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed