{"_id":"75a66b2b8e66cd5a1a5ce7fde2b475d7","slug":"terrorist-attack-on-kanwar-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आतंकी निशाने पर कांवड़ यात्रा, पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आतंकी निशाने पर कांवड़ यात्रा, पुलिस अलर्ट
अरीश रिज़वी
Updated Tue, 30 Jul 2013 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ शिविरों पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है। शिविरों को आतंकी निशाना बना सकते हैं। खुफिया विभाग द्वारा मुहैया कराए गए इनपुट के बाद गाजियाबाद पुलिस अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन
फुल प्रूफ सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है। शिविरों के पास क्विक रिएक्शन टीमें, इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल, एनएसजी कमांडो, पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
शिव भक्त कांवड़िया गंगोत्री और हरिद्वार से पवित्र जल लेकर सड़क मार्ग से पैदल गाजियाबाद होते हुए दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान जाते हैं। प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक इस बार 8 लाख से ज्यादा शिव भक्त यहां से गुजरेंगे।
विज्ञापन
एक अनुमान के मुताबिक करीब चार लाख श्रद्धालु तो दूधेश्वरनाथ मंदिर पर ही जल चढ़ाने आएंगे। जिले में जगह-जगह कांवड़ियों के शिविर लगाए गए हैं। ये शिविर पांच अगस्त तक लगे रहेंगे। माहौल बिगाड़ने के लिए आतंकी खुराफात भी कर सकते हैं।
पुलिस खुफिया विभाग के इनपुट को गंभीरता से ले रही है। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शिविरों के आसपास राउंड द क्लाक सिक्योरिटी मुहैया कराई जाएगी। सीसी टीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।