फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   teenage girl bound in chains police arrested her father

बेड़ियों में जकड़ी बेटी ने बाप को बताया रेपिस्ट

Tue, 08 Jan 2013 08:37 AM IST
वाराणसी/ब्यूरो
वाराणसी/ब्यूरो Updated Tue, 08 Jan 2013 08:37 AM IST
विज्ञापन
teenage girl bound in chains police arrested her father

वाराणसी में एक अमानवीय घटना सामने आई है। एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी को चार माह तक घर में बेड़ियों में जकड़कर रखा। एक जनवरी को वह किसी तरह घर से भाग गई। दो जनवरी को मुगलसराय जीआरपी ने उसे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। लड़की ने अपने सौतेले पिता पर रेप का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले शख्स पर उसकी सौतेली बेटी ने दुराचार का आरोप लगाया है। चौदह वर्षीय यह लड़की पहले लोगों के घर बर्तन मांजती थी, मगर सौतेला बाप पैसे लेकर शराब में उड़ा देता था। लड़की का आरोप है कि सौतेले बाप ने करीब चार महीने से उसका घर से निकलना बंद कर दिया था। घर के एक कमरे में उसे बेड़ियों में जकड़कर रखा गया था।
विज्ञापन


उसने बताया कि एक जनवरी की रात सौतेला पिता उसके पांव में लगी बेड़ियों को खिड़की से बांधना भूल गया तो वह घर से भाग निकली। वह ट्रेन पकड़कर मुगलसराय चली गई। दो जनवरी को मुगलसराय जीआरपी की नजर उस पर पड़ी। वहीं उसकी बेड़ियां काटी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने जीआरपी को पूरी कहानी बताई। उसने स्पष्ट कह दिया कि वह घर नहीं जाएगी। ऐसे में उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष पीएन सिंह के समक्ष उसका बयान भी हुआ।


इधर, सोमवार को चाइल्ड लाइन की तहरीर पर आदमपुर पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आदमपुर थानाध्यक्ष विनोद यादव का कहना है कि किशोरी ने सौतेले पिता पर दुराचार का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed