{"_id":"504ba282-caf9-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"teacher-rape-ninth-class-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सट्रा क्लास में गई छात्रा से शिक्षक ने किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सट्रा क्लास में गई छात्रा से शिक्षक ने किया दुराचार
गोंडा/ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2013 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरप्रेदश में गोंडा के इटियाथोक में एक्सट्रा क्लास में गई नौवीं की छात्रा से एक पब्लिक स्कूल के शिक्षक ने दुराचार किया।
घर लौटी छात्रा की हालत बिगड़ने लगी। परिवार वालों के पूछने पर छात्रा ने आपबीती सुनाई। मामले में छात्रा के पिता ने शनिवार को थाना इटियाथोक में शिक्षक दिलीप कुमार के खिलाफ दुराचार व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना इटियाथोक क्षेत्र अंतर्गत गांव की 13 वर्षीय किशोरी एक पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। छात्रा के
पिता ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण एक माह से स्कूल में एक्सट्रा क्लास चल रही है।
25 मई को उनकी बेटी एक्सट्रा क्लास में गई थी, उस समय अन्य छात्राएं नहीं पहुंचीं थीं। मौके पर शिक्षक दिलीप कुमार निवासी जगदीशपुर मौजूद थे। उनकी बेटी अन्य छात्राओं का इंतजार कर रही थी। इसी बीच दिलीप स्कूल के एक कमरे में छात्रा को धमकाकर ले गया और उससे दुराचार किया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष इटियाथोक वीरेन्द्र प्रताप यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।