{"_id":"7e0952a4-7bd1-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"teacher-beats-girl-student-over-theft-allegation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह पर कालिख पोत छात्रा को गांव में घुमाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह पर कालिख पोत छात्रा को गांव में घुमाया
मेरठ/ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2013 08:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिले के भूड़पुर प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को एक बेहद शर्मनाक घटना हुई। एक शिक्षिका ने चोरी के आरोप में कक्षा दो की छात्रा के मुंह पर कालिख पुतवाकर उसे पूरे गांव में घुमवाया। बच्ची के परिजनों ने विरोध किया तो उन्हें पुलिस का भय दिखाकर चुप करा दिया।
विज्ञापन
भूड़पुर निवासी रणपाल की आठ वर्षीय बच्ची गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ती है। बुधवार को एक शिक्षिका ने छात्रा पर सत्तर रुपए व पेंसिल चुराने का आरोप लगा दिया। उसके बाद उसकी पिटाई भी की। इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि शिक्षिका के कहने पर छात्रों ने बच्ची के मुंह पर कालिख पोत दी। फिर उसे पूरे गांव में घुमाया।
विज्ञापन
उस दौरान छात्रा के परिजनों समेत गांव के लोगों ने इसका विरोध किया तो शिक्षिका ने पुलिस का भय दिखाकर उन्हें चुप करा दिया। इस घटना से छात्रा के पिता को गहरा सदमा लगा है, जिससे वह बीमार हो गया है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी जिवेन्द्र सिंह ऐरी ने कहा कि इस मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी से कराई जाएगी। पुष्टि होने पर आरोपी शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।