{"_id":"5bd0047dbdec2269385b5ebd","slug":"tausif-mian-is-stuck-in-stringent-law-of-saudi-arabia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब के कड़े कानून में फंसे तौसीफ मियां, अभी रिहाई में लगेगा वक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब के कड़े कानून में फंसे तौसीफ मियां, अभी रिहाई में लगेगा वक्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 24 Oct 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सऊदी अरब के कड़े कानून ने आला हजरत खानदान के वरिष्ठ सदस्य तौसीफ रजा खां की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पैरवी के चलते भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से मदद किए जाने के बावजूद शारजाह पुलिस की हिरासत से उनकी जल्द रिहाई होती नहीं दिख रही है।
मंगलवार को शारजाह पुलिस की ओर से तौसीफ मियां के खून के नमूनों की रिपोर्ट वहां की अदालत में दाखिल की गई। तौसीफ मियां की ओर से वकील के लिए पॉवर ऑफ अटॉर्नी लेकर उसे भी अदालत में दाखिल किया गया है।
अदालत में बृहस्पतिवार को सुनवाई होने की उम्मीद है, बताया जा रहा है कि इसके बाद ही उनकी रिहाई को लेकर कोई तस्वीर साफ हो पाएगी।
यह है मामला
तौसीफ मियां कई रोज पहले यूएई के मजहबी दौरे पर निकले हुए थे। शनिवार को उन्हें अबुधाबी से शारजाह आते हुए एक चेकपोस्ट पर रोककर जांच की गई थी। इस दौरान उनके पास नशे की गोलियां अल्प्राजोलम और ताबीज-अंगूठी जैसी चीजें मिलने के बाद हिरासत में ले लिया गया था।